सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली में सबसे बड़े अन्तराल से चुनाव जीतने जा रहे हैं हर्ष मल्होत्रा : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली में सबसे बड़े अन्तराल से चुनाव जीतने जा रहे हैं हर्ष मल्होत्रा : दीपक गाबा

दिल्ली में सबसे बड़े अन्तराल से चुनाव जीतने जा रहे हैं हर्ष मल्होत्रा : दीपक गाबा

Advertisement

दिल्ली में सबसे बड़े अन्तराल से चुनाव जीतने जा रहे हैं हर्ष मल्होत्रा : दीपक गाबा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,पूर्वी दिल्ली का विकास करने, चुनाव जीत कर आ रहे है हर्ष मल्होत्रा, ऐसा कहना है भाजपा शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का। 25 मई को दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर हुए मतदान पर बात करते हुए दीपक गाबा ने कहा की दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों को भाजपा जीत रही है और वो भी बहुत बड़े अंतराल से। दीपक गाबा ने आगे कहा की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से हर्ष मल्होत्रा सबसे ज्यादा वोटों से जीतेंगे और जीते भी
क्यों न, आखिर हर्ष मल्होत्रा निगम पार्षद रहे है, महापौर रहे है, भाजपा दिल्ली प्रदेश के महामंत्री रहे है, जमीन से जुड़े नेता है, उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए, समाज के विकास के लिए अलग अलग पदों पर रहते हुए बहुत काम किए है। दीपक गाबा ने आगे कहा की पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में बहुत अच्छा मतदान हुआ है, लोगों ने भीषण गर्मी में भी दिल खोलकर मतदान किया है, मतदान केंद्रों पर लगी लोगों की भीड़ यही दर्शा रही थी की लोग फिर से भाजपा की सरकार को जिताना चाहते है।

Advertisement

दीपक गाबा ने आगे कहा की सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर लोगों का तांता लगा रहा। दीपक गाबा ने कहा की मैंने खुद यह बात महसूस करी की वोट देने जा रहे लोग भाजपा के दस वर्षों के कार्यकाल से बहुत खुश थे और फिर से वह भाजपा के पक्ष में ही वोट देकर आ रहे है। दीपक गाबा ने आगे कहा की मतदान के बाद तो अब मुझे भाजपा की और हर्ष मल्होत्रा की जीत पर और भी अधिक भरोसा हो गया है और मैं तो अभी से हर्ष मल्होत्रा को सांसद बनने के लिए जीत की बधाई देता हूं और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को भी बहुत बहुत शुभकामनाओं के साथ उनकी मेहनत के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। दीपक गाबा ने आगे कहा की पार्टी की जीत उसके द्वारा किए गए उन जनहित के कार्यों पर निर्भर करती है जो वह अपने शासन के कार्यकाल में करती है और भाजपा के द्वारा किए गए पिछले दस वर्षों के जनहित के कार्यों से तो देश के हर वर्ग, हर समुदाय के लोग परिचित है तभी तो वह फिर से लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को जिताने जा रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *