सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Binni Verma: शीर्ष नेतृत्व का निर्णय दूरदर्शी, हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा होगी और मजबूत : बिन्नी वर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Binni Verma: शीर्ष नेतृत्व का निर्णय दूरदर्शी, हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा होगी और मजबूत : बिन्नी वर्मा

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार): भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा महिला मोर्चा की नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष बिन्नी वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत नेतृत्व प्रदान करने वाला साबित होगा। बिन्नी वर्मा ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा एक ऐसे जननेता हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जमीनी स्तर से की और निरंतर मेहनत, समर्पण तथा संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
उनका राजनीतिक सफर कार्यकर्ता से लेकर जनप्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री तक का रहा है, जो उनकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हमेशा संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर निर्णय लेता है। हर्ष मल्होत्रा का चयन इस बात का उदाहरण है कि पार्टी उन नेताओं को आगे बढ़ाती है जिन्होंने वर्षों तक जनता के बीच रहकर कार्य किया हो और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। उनका अनुभव, सरल स्वभाव और सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। बिन्नी वर्मा ने कहा कि दिल्ली भाजपा को ऐसा अध्यक्ष मिला है जो कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझता है, संगठन की जरूरतों को जानता है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की क्षमता रखता है। उनका मानना है कि हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक सशक्त होगी तथा आगामी समय में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *