सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, आईपीएल को लेकर कहे गए ये बड़ी बात

3 मिनट पढ़ें

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, आईपीएल को लेकर कहे गए ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2023 में अपना डेब्यू किया था. इंग्लिश बल्लेबाज़ के लिए डेब्यू सीज़न कुछ अच्छा नहीं रहा।

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक 2023 में खेले गए आईपीएल में पहली बार खेलते हुए दिखाई दिए थे. उन्हें मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की भारी कीतम देकर खरीदा था. ब्रूक ने टूर्नामेंट में एक शतक ज़रूर लगाया था, लेकिन बाकी मैचों में वो बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे. एक शतक के बाद भी उनके बल्ले से पूरे टूर्नामेंट सिर्फ 190 रन ही निकले थे. अब ब्रूक ने आईपीएल को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

टेस्ट में टी20 जैसा खेलने वाले इंग्लिश बल्लेबाज़ के लिए पहला आईपीएल काफी खराब रहा. हालांकि उन्हें ऑक्शन में अच्छी कीमत ज़रूर मिली, लेकिन वो बल्ले से नाकाम दिखाई दिए. ब्रूक से पूछा गया कि क्या एशेज़ शारीरिक और मानसिक रूप से सबसे थकाऊ अनुभव है? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि शायद एशेज़ शारीरिक और मानसिक रूप से दूसरा सबसे थकाऊ अनुभव है. आईपीएल को उन्होंने पहले रखा. ब्रूक ने कहा, “आईपीएल शारीरिक और मानसिक रूप से सबसे मुश्किल है जिसका मैंने सामना किया है.”

इंग्लिश बल्लेबाज़ ने टूर्नामेंट में 11 मैचों की 11 पारियों मे बल्लेबाज़ी की. इसमें वो एक बार गोल्डन डक और दो बार डक पर आउट हुए. इसके अलावा तीन पारियों में वे दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. बाकी पांच पारियों में उन्होंने एक नाबाद शतक और 13, 13, 18 और 27* रन बनाए. इस तरह से ब्रूक ने 11 पारियों में महज़ 21.11 की औसत और 123.38 के स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए खेलते हैं तीनों फॉर्मेट 

ब्रूक ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू सितंबर, 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट के ज़रिए किया था. इसके बाद जनवरी, 2023 में उन्होंने क्रमश: अपना वनडे और टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. ब्रूक अब तक 11 टेस्ट, 3 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

टेस्ट की 18 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 64.05 की औसत से 1089 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. इसके अलावा वनडे में वे 86 रन बना चुके हैं. वहीं टी20 इंटरेनशनल की 17 पारियों में ब्रूक 26.57 की औसत और 137.77 के स्ट्राइक रेट से 372 रन स्कोर कर चुके हैं. वनडे और टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1-1 अर्धशतक बनाया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *