सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को लगा झटका, देखें लेटेस्ट रैंकिंग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को लगा झटका, देखें लेटेस्ट रैंकिंग

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक-एक स्थान के नुकसान से क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर है. आक्रामक बल्लेबाज हरमनप्रीत के 716 रेटिंग अंक हैं जबकि स्मृति के उनसे दो अंक कम हैं.

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक-एक स्थान के नुकसान से क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर है. आक्रामक बल्लेबाज हरमनप्रीत के 716 रेटिंग अंक हैं जबकि स्मृति के उनसे दो अंक कम हैं.

इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू 758 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही हैं. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं. गेंदबाजी विभाग में बाएं हाथ के स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ (617 अंक) और सीनियर ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा क्रमश: आठवें और 10वें स्थान पर हैं. इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन 751 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही हैं. ऑलराउंडर की सूची में भारत की दीप्ति 322 अंक के साथ छठे स्थान पर हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय में स्मृति 722 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है. दीप्ति गेंदबाजी सूची में 729 अंक के साथ एक स्थान के फायदे से चौथे पायदान पर हैं.

Advertisement

जानिए बाकी खिलाड़ियों की रैंकिंग

रेणुका 700 अंक के साथ नौवें स्थान पर चल रही हैं. दीप्ति हालांकि ऑलराउंडर की सूची में 393 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं. चामरी इस बीच महिला एकदिवसीय खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी बनीं. आईसीसी महिला चैंपियनशिप में उन्होंने न्यूजीलैंड पर अपनी टीम की 2-1 की जीत में अहम भूमिका निभाई. बाएं हाथ की इस सलामी बल्लेबाज ने इस तरह सनथ जयसूर्या की बराबरी की जो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुरुष बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले श्रीलंका के एकमात्र खिलाड़ी हैं. वह सितंबर 2002 से मई 2003 तक 181 दिन तक शीर्ष पर रहे.

चामरी ने तीन मैच में दो शतक जड़े जिससे उनके छह स्थान का फायदा हुआ जिससे वह शीर्ष पर चल रही ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पछाड़ने में सफल रहीं. मूनी 10 मई से शीर्ष पर थीं. चामरी ने पहले मैच में 83 गेंद में नाबाद 108 जबकि तीसरे मैच में 80 गेंद में नाबाद 140 रन बनाए. वह श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुनी गईं. इससे पहले 2014 में श्रीलंका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज उदेशिका प्रबोधनी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों और शशिकला श्रीवर्धने टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष पर पहुंची थीं.

चामरी के 758 रेटिंग अंक हैं जो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका की महिला खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक अंक है. उनके बाद देबुनु सिल्वा का नंबर आता है जिन्होंने 587 अंक जुटाए थे. वह अप्रैल 2010 में 11वें स्थान पर भी रही थी जो श्रीलंका की किसी खिलाड़ी का एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *