सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

सूर्या नहीं हार्दिक ही बनने वाले थे कप्तान, जानें क्यों BCCI की मीटिंग में पलट गया गेम

2 मिनट पढ़ें

Suryakumar Yadav captain team india t20 series hardik pandya lost chance no  reason IND vs SL | IND vs SL: सूर्या नहीं हार्दिक ही बनने वाले थे कप्तान, जानें  क्यों BCCI की

 

सूर्या नहीं हार्दिक ही बनने वाले थे कप्तान, जानें क्यों BCCI की मीटिंग में पलट गया गेम

हार्दिक पांड्या के साथ से कप्तानी का अच्छा मौका निकल गया. टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे के लिए सूर्या को टी20 कप्तान बना दिया.

हार्दिक पांड्या अनुभवी होने के बावजूद टीम इंडिया के टी20 कप्तान नहीं बन सके. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को जिम्मेदारी दे दी गई. भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में सूर्या भारत की कप्तानी करेंगे. एक रिपोर्ट के मुताबिक पांड्या ही टीम के कप्तान बनने वाले थे. लेकिन बीसीसीआई से जुड़े तीन अहम लोगों ने सूर्या को चुना. इसके साथ-साथ खिलाड़ियों से भी रीव्यू लिया गया था.

खबर के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मीटिंग की थी. इस मीटिंग में रोहित शर्मा, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर शामिल थे. इन दोनों ने सूर्या के नाम पर मुहर लगाई थी. पांड्या अनुभवी और सीनियर होने के बावजूद पीछे रह गए.

पांड्या के हाथ से क्यों निकला कप्तानी का मौका –

रिपोर्ट के मुताबिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलना चाहते हैं. वे निजी कारणों से इस सीरीज से बाहर रहना चाहते हैं. यह बात बोर्ड को पता चली. इसकी जानकारी मिलते ही सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का टी20 कप्तान बना दिया गया. रोहित और अगरकर, सूर्या को लेकर सहमत थे. गौतम गंभीर ने भी सूर्या का ही नाम लिया. इसके साथ-साथ खिलाड़ियों से भी राय ली गई. इस तरह पांड्या पीछे रह गए.

ऐसा रहा है पांड्या-सूर्या का कप्तानी रिकॉर्ड –

हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों ही टी20 में भारत की कप्तानी कर चुके हैं. पांड्या ने टीम इंडिया के लिए 16 मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान 10 मैच जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है. एक मैच टाई रहा था. सूर्या ने 7 मैचों में कप्तानी की है और 5 जीते हैं. वहीं दो मैचों में हार का सामना किया है. भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच महेंद्र सिंह धोनी ने खेले हैं. उन्होंने 72 मैचों में कप्तानी की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *