दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में हमदर्द संस्थान का निरीक्षण
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में आज हमदर्द इंस्टीट्युट का दौरा कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का दिल्ली विधानसभा हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन एवं विधायक संजय गोयल संजय गोयल नें किया किया गया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का जायजा लिया गया। साथ ही मेडिकल छात्रों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, अनुभवों एवं सुझावों को जाना गया। इस अवसर पर प्रो.डॉ.मुशर्फ़हुसैन डीन तथा प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने संस्थान की चिकित्सा एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी साझा की। विधायक संजय गोयल नें कहा दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने तथा आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संजय गोयल नें कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली के विकास और जन सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन एवं विधायक संजय गोयल ने कहा, स्वस्थ समाज ही विकसित समाज की नींव है। दिल्ली में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। निरीक्षण कर यहां की चिकित्सा एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं को समझने का अवसर मिला। मेडिकल छात्रों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और अनुभवों को जानना भी महत्वपूर्ण रहा। हमारा प्रयास है कि दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाया जाए और प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।



