सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 15 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhagalpur Firing: भागलपुर के नवगछिया में पूर्व मुखिया अजय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगीं, ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़ाMoti Nagar Death Case: दिल्ली के मोती नगर में दुकान के चेंजिंग रूम से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटीYamuna River: दिल्ली सरकार यमुना नदी पर जनता को सिर्फ भ्रमित कर रही है : अरुण तोमरInflation in India: भाजपा के राज में महंगाई ने तोड़ दी जनता की कमर : महेंद्र भास्करChhath Mahaparv: सरकार ने छठ महापर्व की तैयारियों में झोंकी पूरी ताकत : विनोद जायसYamuna Dead Fish: यमुना में लाखों मरी मछलियां मिलने के मामले में वजीराबाद थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्जMadurai Gold Showroom Theft: मदुरै में नए गोल्ड शोरूम से करीब 15 करोड़ के जेवरात चोरी, यूट्यूबर मीनाक्षी गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड फरारCyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में फिर गहराया चक्रवात का खतरा, ‘अर्नब’ के बाद आ रहा ‘अकवन’, कई तटीय राज्यों में अलर्ट

Haji Jarif statement: कड़े कदम पहले ही उठा लेती सरकार तो नहीं होता हादसा : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Haji Jarif statement: कड़े कदम पहले ही उठा लेती सरकार तो नहीं होता हादसा : हाजी जरीफ

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार) : राजधानी में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कबीर नगर वार्ड से निगम पार्षद एवं दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष हाजी जरीफ ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित विभागों ने समय रहते अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया होता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया होता, तो आज इतने परिवारों को अपने प्रियजनों को खोने का दर्द नहीं झेलना पड़ता। हाजी जरीफ ने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता और सरकारी उदासीनता का परिणाम है। जिस भवन में यह हादसा हुआ, वहां सुरक्षा संबंधी अनेक खामियां बताई जा रही हैं। यदि निरीक्षण एजेंसियां नियमित रूप से जांच करतीं और नियमों के उल्लंघन पर समय रहते कार्रवाई होती, तो इस त्रासदी को रोका जा सकता था।

Advertisement

सरकार की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हुई है, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। उन्होंने कहा कि हर बड़े हादसे के बाद सरकार जांच के आदेश देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसी परिस्थितियां पैदा ही क्यों होने दी गईं। जिन विभागों के पास भवनों की सुरक्षा जांच और लाइसेंस संबंधी जिम्मेदारी थी, उन्होंने क्या कार्रवाई की और उनकी जवाबदेही क्यों तय नहीं की गई। जब तक दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं दोहराई जाती रहेंगी। हाजी जरीफ ने मांग की कि हादसे की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए तथा मृतकों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और इस मामले में जवाबदेही तय होने तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक ढिलाई ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं, जिसकी जिम्मेदारी तय होना अत्यंत आवश्यक है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *