Election Commission India : भाजपा और ज्ञानेश कुमार का सच आया देश के सामने : भीष्म शर्मा
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फॉर्म 6 में किए गए बदलावों को अदालत की कोई मंजूरी प्राप्त नहीं है। रिकॉर्ड पेश होने पर ही यह देखा जाएगा कि तकनीकी बदलाव किसने और कैसे किए। इस विषय पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा से पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ने कहा कि भाजपा और ज्ञानेश कुमार के द्वारा की गई वोट चोरी का सच अब सब के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल किया लेकिन आज उनका सच पूरे देश की जनता के सामने आ गया है।
श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी यह बात अच्छी तरह से जानते थे कि उनकी नीतियों से, उनके कार्यों से देश की जनता बिल्कुल भी खुश नहीं है और बहुत जल्द देश की जनता उन्हें सत्ता से हटाना चाहती है इसलिए भाजपा और नरेंद्र मोदी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर देश की जनता के साथ ऐसा खेल खेला कि जिस भाजपा को जनता सत्ता से हटाना चाहती थी वो भाजपा एक एक कर के राज्यों में चुनाव जीतने लगी और चुनाव के नतीजे देखकर खुद जनता भी चौक गई। उन्होंने कहा कि भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि जब वह सही प्रक्रिया से चुनाव नहीं जीत सकती थी तो उन्होंने इस देश के संविधान के मूल्यों को ताक पर रखकर वोट चोरी की जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पूरी भूमिका निभाई, ज्ञानेश कुमार न सिर्फ देश की जनता का दोषी है बल्कि संविधान का हत्यारा भी है।



