Home दिल्ली-एनसीआर Gurugram Accident: गुरुग्राम में सड़क हादसा हुआ गिट्टी से भरा ट्राला पलटा...

Gurugram Accident: गुरुग्राम में सड़क हादसा हुआ गिट्टी से भरा ट्राला पलटा कैब पर, 1 की मौत

0
58

Gurugram Accident: गुरुग्राम में सड़क हादसा हुआ गिट्टी से भरा ट्राला पलटा कैब पर, 1 की मौत

गुरुग्राम: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एसपीआर रोड से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड की तरफ जा रहे रोड़ी-बजरी से भरे ट्राले का संतुलन अचानक बिगड़ गया और यह कैब पर पलट गया। इस हादसे में कैब में सवार तीन लोग दब गए, जबकि ट्राले का चालक भी घायल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कैब को बाहर निकाला और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना सेंट जेवियर चौक के पास हुई, जहां ट्राला सेक्टर 49-50 ट्रैफिक लाइट पर बाईं ओर मुड़ रहा था। इसी समय कैब ट्राले के बराबर में चल रही थी। संतुलन बिगड़ते ही ट्राला धीरे-धीरे कैब पर पलट गया और पूरी कैब उसके नीचे दब गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कैब में मल्टीनेशनल कंपनी का स्टाफ सवार था। मृतक व्यक्ति कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था और ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था। हादसे के बाद सड़क पर फैली बजरी और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी है। पुलिस ट्राले के चालक से पूछताछ कर हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। सेक्टर-50 थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मृतक की पहचान कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here