सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Seelampur murder: सीलमपुर में गोलियों की गूंज, 22 वर्षीय कुख्यात अपराधी मिसबाह की हत्या, इलाके में तनाव

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Seelampur murder: सीलमपुर में गोलियों की गूंज, 22 वर्षीय कुख्यात अपराधी मिसबाह की हत्या, इलाके में तनाव

दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले के सीलमपुर इलाके में गुरुवार देर रात तब दहशत फैल गई जब गोलियों की आवाज ने पूरे मोहल्ले को हिला दिया। जामा मस्जिद के पास 22 वर्षीय युवक मिसबाह को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। गोली लगने से मिसबाह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि हत्यारों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।
मृतक मिसबाह जाफराबाद इलाके का रहने वाला था और उसका नाम पहले से कई आपराधिक मामलों में दर्ज था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत सात से अधिक मामले दर्ज थे। वह स्थानीय अपराधी गिरोहों से जुड़ा हुआ था और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।
घटना रात करीब 10:40 बजे की बताई जा रही है जब सीलमपुर की जामा मस्जिद के पास अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। जब लोग बाहर निकले तो देखा कि मिसबाह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस स्थानीय मुखबिरों की मदद से भी सुराग ढूंढ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार का एंगल सबसे मजबूत माना जा रहा है।
सीलमपुर और जाफराबाद दोनों इलाकों में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी मिल सके।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मृतक का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मिसबाह हाल के दिनों में एक गैंग से जुड़े विवाद में फंसा हुआ था। हमें यह भी जानकारी मिली है कि कुछ दिनों से उसका कुछ लोगों से झगड़ा चल रहा था। इन सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।”
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मिसबाह को कितनी गोलियां मारी गईं और हत्या किस हथियार से की गई। पुलिस का कहना है कि हत्यारों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
इस हत्या ने एक बार फिर सीलमपुर और आसपास के इलाकों में बढ़ते अपराध और गैंगवार की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस रात्रि गश्त बढ़ाए और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *