सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

GTB Hospital Firing: दिल्ली के GTB अस्पताल के अंदर मरीज की हत्या, हॉस्पिटल में घुस कर मारी गई गोली

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi GTB Hospital 32 year old Patient Shot Dead while Treatment  GTB Hospital Firing: दिल्ली के GTB अस्पताल के अंदर मरीज की हत्या, हॉस्पिटल में घुस कर मारी गई गोली

 

GTB Hospital Patient Shot Dead: दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में रविवार (14 जुलाई) को बड़ी वारदात हुई. GTB अस्पताल के अंदर घुस कर एक मरीज को गोली मार दी गई. मरीज की पहचान 32 वर्षीय रियाजुद्दीन के नाम से हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रियाजुद्दीन करीब 21 दिन से अस्पताल में भर्ती था.

अस्पताल प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बीते 23 जून को रियाजुद्दीन पेट में इन्फेक्शन की शिकायत के चलते एडमिट हुआ था. तब से उसका यहीं इलाज चल रहा था. रविवार 14 जून की शाम करीब 4.00 बजे एक लड़का उससे मिलने आया और उसे गोली मार दी. रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई.

 

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी की उम्र करीब 18 साल थी. पुलिस के मुताबिक जीटीबी एन्क्लेव के वार्ड नंबर 24 में गोलीबारी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मरीज रियाजुद्दीन उम्र करीब 32 वर्ष को पेट में संक्रमण के इलाज के लिए 23 जून 2024 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज शाम करीब 4 बजे करीब 18 साल का एक लड़का वार्ड के अंदर आया और रियाजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी.

देश की राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं. इससे पहले राजधानी के लाजपत नगर में 13 जुलाई को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने यहां करीब 10-12 राउंड फायरिंग की. इस वारदात में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली.

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर्स के एक गिरोह ने राइवलरी के चलते ये गोलियां चलाई हैं. गोलीबारी की इस वारदात का क्या मकसद है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, “लाजपत नगर इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है. प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने एक अपराधी पर गोलियां चला दीं. आगे की जांच चल रही है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *