सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

GT vs SRH: गुजरात ने हैदराबाद को 162 पर रोका, हेड-क्लासेन-मार्करम सभी रहे फेल

2 मिनट पढ़ें
GT vs SRH: गुजरात ने हैदराबाद को 162 पर रोका, हेड-क्लासेन-मार्करम सभी रहे फेल

GT vs SRH: गुजरात ने हैदराबाद को 162 पर रोका, हेड-क्लासेन-मार्करम सभी रहे फेल

GT vs SRH: गुजरात ने हैदराबाद को 162 पर रोका, हेड-क्लासेन-मार्करम सभी रहे फेल

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 12वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद गुजरात टाइटंस को 163 रनों का लक्ष्य दिया. इस मैच में हैदराबाद के बड़े बड़े स्टार का बल्ला नहीं चला, लेकिन अब्दुल समद और शाहबाज अहमद ने छठे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 4 ओवर में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद अचानक बाज़ी पलट गई और हैदराबाद ने 15वें ओवर में सिर्फ 114 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए. फिर समद और शाहबाज ने छठे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की. हालांकि, जैसे ही लगा कि अब हैदराबाद 170 के पार पहुंच जाएगी, आखिर ओवर में फिर बाजी पलट गई. मोहित शर्मा ने लास्ट ओवर में सिर्फ तीन रन दिए और तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. हालांकि, एक खिलाड़ी रन आउट हुए.

शाहबाज अहमद ने 20 गेंद में एक चौके और एक छक्के के साथ 22 रन बनाए. वहीं अब्दुल समद ने सिर्फ 14 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. समद के बल्ले से 3 चौके और एक छक्का निकला. इन दोनों के अलाना कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. मयंक अग्रवाल 17 गेंद में 16, ट्रेविस हेड 14 गेंद में 19 और एडन मार्करम 19 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए.

हेनरिक क्लासेन ने नूर अहमद पर लगातार दो छक्के लगाए, लेकिन फिर राशिद ने उनका काम तमाम कर दिया. वह 13 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. क्लासेन के बल्ले से एक चौका और दो छक्के निकले. पिच काफी स्लो लग रही है. वहीं हैदराबाद के पास आज वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद और मयंक मार्कंडे के रूप में तीन स्पिनर हैं. ऐसे में मैच रोमांचक हो सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *