सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2022, GT vs DC: गुजरात टाइटन्स की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया

5 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL 15 के दसवें मैच में गुजरात टाइटन्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था। जहा शानदार बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस के अब दो मैचों में चार अंक हो गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी दो ही अंक हैं। गुजरात टाइटंस की ओर से दिए गए 172 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। जब टीम का स्कोर केवल आठ ही रन था, तभी दूसरे ओवर में टिम साइफर्ट आउट हो गए। अभी टीम का स्कोर 32 रन ही था, तभी पृथ्वी शॉ भी आउट होकर चलते बने। इससे टीम को ​बड़ा झटका लगा। अभी स्कोर बोर्ड में दो ही रन और जुड़े थे कि मंदीप सिंह भी आउट हो गए। इसके बाद टीम संकट में फंस गई। हालांकि इसके बाद कप्तान​ रिषभ पंत और ललित यादव के बीच अच्छी साझेदारी हुई और स्कोर 95 तक जा पहुंचा। तभी ​ललित यादव भी 25 रन के स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि एक छोर कप्तान रिषभ पंत संभाले हुए थे। उन्हें कुछ जीवनदान भी मिले। अब ​कप्तान रिषभ पंत के साथ पॉवेल ने मोर्चा संभाला और स्कोर को आगे ले जाने का काम जारी रखा। कप्तान रिषभ पंत अपना अर्धशतक पूरा करने से पहले 43 पर आउट हो गए। ये बड़ा विकेट लॉकी फर्ग्युसन ने अपनी टीम को दिलाया। इससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम संकट में घिर गई। अब रोवमेन पॉवेल के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर थे। अक्षर पटेल ने आते ही कुछ अच्छे स्ट्रोक लगाए, लेकिन लॉकी फर्ग्युसन को दो चौके लगाने के बाद वे उसी ओवर में आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर आए और चले गए। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम गहरे संकट में फंस चुकी थी। दिल्ली कैपिटल्स की आखिरी उम्मीद रोवमेन पॉवेल थे, लेकिन उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट कर मैच को पूरी तरह से गुजरात टाइटंस की झोली में डाल दिया। अब मैच केवल खानापूर्ति के लिए रह गया।

इससे पहले शुभमन गिल के 84 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या की 31 रन की पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 172 रनों का लक्ष्य दिया था। जीटी ने 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 171 रन बनाए थे। टीम की ओर से शुभमन गिल और कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को डीसी ने शुरुआत में ही झटका दिया, जब सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड केवल एक रन बना पाए थे, तभी मुस्तफिजुर ने कप्तान रिषभ पंत के हाथों कैच आउट कर दिया। इसके बाद, शुभमन गिल के साथ मिलकर विजय शंकर ने पावरप्ले तक टीम का स्कोर को एक विकेट के नुकसान पर 44 रन हो गया। पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आए कुलदीप यादव ने गुजरात को दूसरा झटका दिया, क्योंकि उन्होंने विजय शंकर को 13 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान दोनों ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। गिल ने 32 गेंदों में अपना आईपीएल का 11वां अर्धशतक पूरा किया। रन की गति को बढ़ाते हुए गिल ने 14वें ओवर में लगातार दो चौके मारकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। इस बीच, हार्दिक चार चौके की मदद से 27 गेंदों में 31 रन बनाकर खलील के शिकार बन गए। इसी के साथ गिल और उनके बीच 47 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया। इसके बाद डेविड मिलर ने गिल के साथ मिलकर कुछ ताबड़तोड़ शॉट खेले, जिससे 16 ओवरों में गुजरात ने तीन विकेट खोकर 136 रन बनाए। लेकिन गुजरात को 145 पर चौथा झटका लगा, जब 18वां ओवर डालने आए खलील की गेंद पर तेज गति से रन बनाने के चक्कर में गिल छह चौके और चार छक्के की मदद से 46 गेंदों में 84 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

आखिरी के दो ओवर में मिलर और राहुल तेवतिया पर दिल्ली के गेंदबाजों ने दबाव बनाया, जिसके कारण 19वां ओवर फेंकने आए शार्दुल ठाकुर की गेंद पर तेवतिया को जीवनदान मिला और अगले ही गेंद पर तेवतिया ने छक्का जड़ दिया। लेकिन 20वां ओवर डालने आए मुस्तफिजुर की गेंद पर तेवतिया (14) ठाकुर को कैच थमा बैठे। इसके बाद मुस्तफिजुर ने अभिनव मनोहर (1) को भी स्लॉ गेंद पर अपना शिकार बनाया, जिससे गुजरात ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 171 रन बनाए। मिलर 20 और राशिद खान 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *