सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Greater Noida Dowry Death: शादी के 14 महीने बाद दीपिका की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति और ससुर गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें

Greater Noida Dowry Death: शादी के 14 महीने बाद दीपिका की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति और ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव से दहेज उत्पीड़न और संदिग्ध मौत का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। 24 वर्षीय विवाहिता दीपिका नागर की शादी के महज 14 महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में मामले को आत्महत्या और दहेज उत्पीड़न दोनों पहलुओं से जांच रही है।

जानकारी के अनुसार कूड़ी खेड़ा गांव निवासी संजय नागर ने अपनी बेटी दीपिका की शादी बड़े धूमधाम से जलपुरा गांव निवासी ऋतिक के साथ की थी। परिजनों का दावा है कि शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और बेटी को जरूरत का हर सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दीपिका पर लगातार फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बना रहा था।

मृतका के परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार के मुताबिक दीपिका कई बार फोन पर अपनी परेशानी और दर्द के बारे में बता चुकी थी, लेकिन परिवार और रिश्ते को बचाने के लिए वह सब कुछ सहती रही।

रविवार को मामला उस समय गंभीर हो गया जब दीपिका को कथित तौर पर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। आरोप है कि अस्पताल में छोड़ने के बाद ससुराल पक्ष वहां से फरार हो गया। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो दीपिका मृत मिली। परिवार का कहना है कि उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति ऋतिक और ससुर मनोज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। शादी के बाद लगातार बढ़ते दहेज उत्पीड़न के मामलों ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *