सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में साउथ कोरियन युवक की चाकू से हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में साउथ कोरियन युवक की चाकू से हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक साउथ कोरियन युवक की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जो मणिपुर की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 4 जनवरी 2026 को ग्रेटर नोएडा स्थित जीआईएमएस अस्पताल से थाना नॉलेज पार्क पुलिस को मेमो के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक विदेशी नागरिक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान साउथ कोरिया के नागरिक मिस्टर डक जी युह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से ग्रेटर नोएडा में रह रहा था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक युवक सेक्टर-150 में अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान आरोपी युवती ने गुस्से में आकर युवक पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी युवती ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की असली वजह क्या थी और क्या इसके पीछे कोई और कारण या साजिश शामिल है।

नोएडा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विदेशी नागरिक की हत्या का मामला गंभीर है, इसलिए जांच को हर पहलू से किया जा रहा है। आरोपी युवती को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े अपराधों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *