सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आराध्या की पार्टी नें नजर नहीं आए दादा अमिताभ बच्चन, अब बर्थडे को लेकर शेयर किया पोस्ट

2 मिनट पढ़ें
आराध्या

आराध्या की पार्टी नें नजर नहीं आए दादा अमिताभ बच्चन, अब बर्थडे को लेकर शेयर किया पोस्ट

Advertisement

Amitabh Bachchan Post: ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में बेटी आराध्या का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. आराध्या के 13वें बर्थडे बैश की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस बर्थडे पार्टी की फोटोज में न आराध्या के पापा अभिषेक और न ही दादा अमिताभ बच्चन नजर आए. इतना ही नहीं बच्चन परिवार में से किसी ने आराध्या के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर नहीं किया है. जिसके बाद से फैंस काफी चौंक रहे हैं. इसी बीच अब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बर्थडे को लेकर बात की है.

अमिताभ बच्चन ने लिखा- अमिताभ ने कहा, “जन्मदिन होते हैं…बधाई देने के लिए जन्मदिन होते हैं…लेकिन भले ही आज उनमें से कोई भी ऐसा नहीं है जिसका जिक्र किया जा सके, लेकिन वे सभी हमारे दिल और दिमाग में बसे हुए हैं.

दिन के बारे में दी जानकारी
उसके बाद उन्होंने अपने ब्लॉग में अपने दिन के बारे में फैंस को जानकारी दी. उन्होंने लिखा-काम जारी है और अपेक्षित सम्मान के साथ यह हमेशा से डिसर्विंग रहा है.. और ऐसा हमेशा होता रहे.. ऑडियन्स के बिना काम करना एक मिथ्या नाम है.. वे आते हैं, वो चियर करते हैं, वे पहचान देते हैं और हम प्रेरित होते हैं और उन्हें उससे अधिक देने के लिए प्रेरित होते हैं जो वे हमें देते हैं और हमारे लिए मायने रखते हैं.

Advertisement

 

ऐसी थी बर्थडे पार्टी
फोटोज में देखकर लग रहा है कि आराध्या की बर्थडे पार्टी की थीम डिस्को थी. दोनों मां-बेटी खूब एंजॉय करती हुई नजर आईं. ऐश ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा था-मेरे जीवन के अमर प्यार, प्यारे डैडी-अज्जा और मेरी प्यारी आराध्या को बर्थडे की शुभकामनाएं.  मेरा दिल… मेरी आत्मा… हमेशा और उससे भी आगे.

बता दें अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के प्रमोशन में बिजी हैं. ये फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *