सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

फिर बैकफुट पर सरकार!JDU का स्कूलों में छुट्टियों की कटौती पर आया बयान, CM नीतीश लेंगे फैसला?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

फिर बैकफुट पर सरकार! स्कूलों में छुट्टियों की कटौती पर आया JDU का बयान, CM नीतीश लेंगे फैसला?

Nitish Kumar JDU Ashok Choudhary Reaction On Bihar School Holiday Calender  2024 List Leave Reduction | फिर बैकफुट पर सरकार! स्कूलों में छुट्टियों की कटौती  पर आया JDU का बयान, CM नीतीश

अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार के संज्ञान का ये निर्णय नहीं है. पिछली बार सुधार किया गया था दोबारा इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए थी.

बिहार में छुट्टियों को लेकर मचे घमासान के बीच अब सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. मंगलवार (28 नवंबर) को जेडीयू नेता और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने इसको लेकर बयान दिया है. वह भी मान रहे हैं कि शिक्षा विभाग के 2024 वाले कैलेंडर में छुट्टियों की जो कटौती की गई है वह गलत है. जो परंपरा चली आ रही है उसके अनुसार मानना चाहिए.

Advertisement

अशोक चौधरी बोले- दोबारा नहीं होनी चाहिए थी गलती

अशोक चौधरी ने कहा कि पहले भी इस तरह हुआ था और जब हमारे नेता (नीतीश कुमार) के संज्ञान में मामला आया था तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुधार किया था. इस सवाल पर कि क्या आप मान रहे हैं कि बार बार ये गलती हो रही है? इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार के संज्ञान का ये निर्णय नहीं है. पिछली बार अगर नीतीश कुमार ने सुधार कर दिया था दोबारा इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार के स्तर पर निर्णय नहीं है. नीतीश कुमार के संज्ञान में आते ही इसमें सुधार होगा.

अशोक चौधरी ने बयान देते हुए मीडिया से कहा कि जो परंपरा के अनुसार होता आया है उसे मानना चाहिए. बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए हिंदू विरोधियों के सवाल पर कहा कि कौन है जो हिंदू का ठेका ले लिया है? हम लोग कहां से आए हैं? हम लोग क्या हैं? हम लोग हिंदू नहीं हैं? टीका चंदन करके पूजा करके महादेव को प्रणाम करके निकले हैं तो हिंदू नहीं हैं? बीजेपी हिंदू की बात करती है तो हिंदू हो गई और बाकी लोग सबकी बात करते हैं तो वो दूसरे हो गए?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *