सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘WPL में RRR की झलक’,जेमिमा रोड्रिग्स की खास तस्वीर इंटरनेट पर हुई वायरल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘WPL में RRR की झलक’, जेमिमा रोड्रिग्स की खास तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई धूम

दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा (84) और कप्तान मेग लैनिंग (72) के बीच पहले विकेट के लिये 162 रन की साझेदारी के बाद अमेरिका की मध्यम गति की गेंदबाज तारा नौरिस (29 रन देकर पांच विकेट) के शानदार प्रदर्शन से रविवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को 60 रन से शिकस्त दी. दिल्ली कैपिटल्स का परफॉर्मेंस अबतक शानदार रहा है.

मारिजैन कप्प और जेमिमा रोड्रिग्स की एक तस्वीर हुए वायरल

वहीं, मैच के बाद मारिजैन कप्प और जेमिमा रोड्रिग्स की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है, दोनों की तस्वीर को देखकर लोगों ने फिल्म RRR (RRR Movie) की तस्वीर से इसकी तुलना कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर पर जेमिमा ने रिएक्ट भी किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘बिल्कुल वही एनर्जी’..फैन्स इस तस्वीर पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं.

वहीं, मैच की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद शेफाली और लैनिंग के अर्धशतकों की मदद से दो विकेट पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जो महिलाओं के टी20 फ्रेंइचाजी इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

Advertisement

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। उसके लिये कप्तान स्मृति मंधाना ने 35 रन, आल राउंडर हीथर नाइट ने 34 रन और एलिस पैरी ने 31 रन का योगदान दिया. मेगान शट 30 रन बनाकर नाबाद रहीं.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *