सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पटना में गरजे गिरिराज सिंह ‘मुस्लिम का वोट लो और हिंदू को जात में बांटो, यही है नीतीश सरकार’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘मुस्लिम का वोट लो और हिंदू को जात में बांटो, यही है नीतीश सरकार’, पटना में गरजे गिरिराज सिंह

Nitish government gave 30 crore for the reconstruction of Madrasa Azizia  BJP Giriraj Singh Attacked | Bihar: नीतीश सरकार द्वारा मदरसे के  पुनर्निर्माण को ₹30 करोड़ देने पर राजनीति शुरू, BJP ने

पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर बरसे.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव शनिवार (14 अक्टूबर) को राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर से मिले. इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की हिंदू विरोधी नीति के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. राज भवन से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुस्लिम का वोट लो और हिंदू को जात में बांटो यही नीतीश सरकार कर रही है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “हम लोग राज्यपाल से मिले और उनको ज्ञापन सौंपकर कहा कि बिहार में जिस तरह हिंदुओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है और मंदिरों को तोड़ा जा रहा है. ये सही नहीं है. बेगूसराय में शिवलिंग को तोड़ा गया. मामले में कई हिंदुओं को जेल भेज दिया गया. बिहार सरकार की ओर से तुगलकी फरमान को जारी किया जा रहा है. ”

‘बिहार में पीएफआई सक्रिय’

Advertisement

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “पीएफआई पर भले ही बैन लग गया है लेकिन बिहार के सभी जिलों में पीएफआई पूरी तरह से सक्रिय है और अपना काम कर रही है. बिहार में नीतीश कुमार की सरकार तुगलकी सरकार बन गई है. इनकी मंशा है कि मुस्लिमों का वोट लो और हिंदुओं को जात में बांटो जिससे हमारा सत्ता सुरक्षित रहे.”

सरकार का तुगलकी फरमान: गिरिराज सिंह

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “दुर्गा पूजा में सरकार की ओर से शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए बाध्य किया जा रहा है. ये सरकार का तुगलकी फरमान है. जब मुस्लिम का कोई भी पर्व आता है या जुम्मा का नमाज होता है तो सरकार छुट्टी देती है, लेकिन हिंदुओं के साथ अत्याचार कर रही है और हमारा मुख्य त्योहार दुर्गा पूजा में शिक्षकों के साथ ट्रेनिंग करवा रही है.”

‘बेगूसराय में जो हुआ चिंता का विषय’

वहीं सांसद रामकृपाल यादव ने बताया कि गिरिराज सिंह के क्षेत्र की कई समस्याएं थीं. हम लोगों ने राज्यपाल को अवगत कराया है. हम लोगों ने कहा कि आप इस मामले को देखिए और न्याय करिए. इसे लेकर अपनी पीड़ा को लिखित और मौखिक रूप में देने का काम किया है. बेगूसराय में खास तौर पर जो हुआ है वो चिंता का विषय है और निश्चित तौर पर हम चाहते हैं कि इस चिंता से बेगूसराय की जनता को मुक्त कराया जाए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *