सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गिल का शानदार दोहरा शतक, भारत ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी

3 मिनट पढ़ें

Shubman Gill celebrates his double century | PTI

Advertisement

शुभमन गिल (208 रन) ने दोहरा शतक जड़ने के साथ ही सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिये चल रही बहस को शांत कर दिया जिसके बाद भारत ने बुधवार को यहां माइकल ब्रेसवेल की तेज तर्रार पारी से उबरते हुए वनडे श्रृंखला के शुरूआती मैच में न्यूजीलैंड पर 12 रन से जीत दर्ज की। गिल की 19 चौकों और नौ छक्कों वाली 149 गेंद की पारी की बदौलत भारत ने आठ विकेट पर 349 रन बनाये। गिल ने यहां सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड पर भारत की 12 रन की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते हुए कहा, “मैं मैदान पर उतरने और जो करना चाहता हूं वह करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था।”

गिल ने अपनी रणनीति के बारे में कहा, “विकेट गिरने के साथ, कई बार मैं खुल कर खेलना चाहता था और मुझे खुशी है कि मैं इसे अंत में कर सका। कभी-कभी जब गेंदबाज शीर्ष पर होता है, तो आपको उन्हें दबाव महसूस कराने की जरूरत होती है।” उन्होंने कहा, “मुझे डॉट गेंदों से बचने और कुछ इरादा दिखाने और अंतराल में कड़ी मेहनत करने की जरूरत थी जो मैं कर रहा था।” गिल ने कहा, “मैं वास्तव में 200 के बारे में नहीं सोच रहा था, लेकिन एक बार जब मैंने 47वें ओवर में छक्के लगाए, तो मुझे लगा कि मैं कर सकता हूं। इससे पहले, मैं गैंद को देख कर खेल रहा था।”

Advertisement

गिल अब पुरुषों के एकदिवसीय मैचों में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने टीम के साथी ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ 24 साल और 145 दिन की उम्र में 210 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। गिल ने 23 साल और 132 दिनों की उम्र में ये कृतिमान बनाया। गिल ने कहा, “किशन मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है,अच्छा लगता है जब आप कुछ करना चाहते हैं और यह नियमित रूप से हो रहा है।” गिल ने एक दिवसीय में 1000 रन पूरे करने के लिए 19 पारियां लीं, जो पाकिस्तान के इमाम-उल-हक के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज गति से दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान 18 पारियों में सबसे तेज 1000 रन बनाकर शीर्ष पर हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *