सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi crime: गाजीपुर में 17 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi crime: गाजीपुर में 17 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में मामूली कहासुनी एक युवक की हत्या का कारण बन गई। रेलवे ट्रैक पर चलते समय हुए विवाद में 17 वर्षीय राजकुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार राजकुमार अपने परिवार के साथ गाजीपुर क्षेत्र में रहता था और अपने पिता के साथ पेंटिंग का काम करता था। घटना वाली रात वह अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ नोएडा से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि तीनों रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी टक्कर दो अन्य नाबालिग युवकों से हो गई।

टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने चाकू निकालकर राजकुमार पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के दौरान राजकुमार के दोस्त डर के कारण मौके से भाग गए।

Advertisement

घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को रात 12:05 बजे पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राजकुमार को लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि यदि घटना की सूचना समय पर मिल जाती तो संभवतः युवक की जान बचाई जा सकती थी।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस वारदात ने एक बार फिर किशोरों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति और चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *