सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Gaza War Fraud: गाजा युद्ध पीड़ितों के नाम पर करोड़ों की फर्जी क्राउड फंडिंग

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Gaza War Fraud: गाजा युद्ध पीड़ितों के नाम पर करोड़ों की फर्जी क्राउड फंडिंग

उत्तर प्रदेश की एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) ने गाजा युद्ध पीड़ितों की सहायता के नाम पर करोड़ों रुपये की फर्जी चंदा उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में ATS ने महाराष्ट्र के भिवंडी से तीन आरोपियों मोहम्मद अयान, जैद नोटियार और अबू सूफियान को गिरफ्तार किया है।

ATS को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गाजा युद्ध में प्रभावित बच्चों और महिलाओं की मदद के नाम पर क्राउड फंडिंग चला रहे हैं। भावनात्मक वीडियो और संदेशों के जरिए आम जनता से दान मांगा जा रहा था। हालांकि, जुटाई गई भारी-भरकम राशि युद्ध पीड़ितों तक नहीं पहुंची, बल्कि आरोपियों ने इसे गबन कर लिया।

जांच के बाद ATS ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के ATS थाने में मुकदमा दर्ज किया। 20 सितंबर, 2025 को महाराष्ट्र के भिवंडी से तीनों को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपियों को लखनऊ लाया जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई होगी।

Advertisement

आरोपियों ने अपनी यूपीआई आईडी और बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये चंदे के रूप में प्राप्त किए। इस राशि का बड़ा हिस्सा युद्ध पीड़ितों को देने के बजाय अवैध गतिविधियों और निजी खर्चों में इस्तेमाल किया गया। उत्तर प्रदेश के कई जिलों से भी लोग इस फर्जी चंदा उगाही का शिकार बने।

ATS ने आरोपियों से अब तक तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उनकी बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। ATS का कहना है कि आरोपियों ने मार्मिक वीडियो और संदेशों के जरिए लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर करोड़ों रुपये जुटाए और इसका दुरुपयोग किया।

ATS यह पता लगाने में जुटी है कि गबन की गई राशि का उपयोग किन संदिग्ध गतिविधियों में किया गया। आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में अनुरोध किया गया है। जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *