सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंच भोजन की व्यवस्था की गौतम गंभीर नें,आप सरकार पर किया प्रहार

3 मिनट पढ़ें
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंच भोजन की व्यवस्था की गौतम गंभीर नें,आप सरकार पर किया प्रहार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंच भोजन की व्यवस्था की गौतम गंभीर नें,आप सरकार पर किया प्रहार

Advertisement

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंच भोजन की व्यवस्था की गौतम गंभीर नें,आप सरकार पर किया प्रहार

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : पूर्वी दिल्ली सांसद  गौतम गंभीर  ने पूर्वी दिल्ली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। सांसद श्री गंभीर की  तरफ से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए रोजाना भोजन की व्यवस्था भी की गई। साथ ही गौतम गंभीर  ने अभी तक बाढ़ में फसे हुए लोगों को निकालने के लिए जल्द
से जल्द इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए |

Advertisement

गौतम गंभीर ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बात करते हुए उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही उनके लिए अस्थाई टेंट, पानी और अन्य
जरूरी समान के इंतजाम के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सांसद गौतम ने दिल्ली में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप ने 9 साल में बुनियादी ढांचे पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया. देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर ने 48  साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.वहां रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए दूसरे इलाकों में शिफ्ट कर रहे हैं.

इसी बीच  गौतम गंभीर ने बुधवार दोपहर दिल्ली में एक राहत शिविर का दौरा किया |गौतम गंभीर ने लोगों के बीच पहुंचकर उनकीपरेशानियां सुनीं और जल्द से जल्द मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया. इस दौरान भाजपा सांसद दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधने से नहीं चूंके. गौतम गंभीर ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा, यमुना के बढ़ते जल स्तर के बीच दिल्ली में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद  गौतम गंभीर ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी पिछले 9 साल से सिर्फ आरोप की राजनीति कर रही है. उन्होंने दिल्ली में बुनियादी ढांचे पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया, केवल मुफ्त की राजनीति की, अपना घर बनाने की राजनीति की, लोगों को बेवकूफ बनाने की राजनीति की है. अब वे बाहर आकर ये कह रहे हैं कि हमने तो 100एम.एम. बारिश के लिए तैयारी की थी, लेकिन 150एम.एम. हो गई. आप  नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए पानी के बीच जाकर खड़े हो जाते हैं. उन्हें लोगों की हालत देखनी चाहिए यहां आकर |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *