सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

पार्टी के सर्वे में पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर सबसे मजबूत दावेदार

3 मिनट पढ़ें
पार्टी के सर्वे में पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर सबसे मजबूत दावेदार

पार्टी के सर्वे में पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर सबसे मजबूत दावेदार

Advertisement

पार्टी के सर्वे में पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर सबसे मजबूत दावेदार

* पार्टी दे सकती है फिर से मौका

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,हेड लाइन पढ़ आप समझ गए होंगें आज हम पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की चर्चा करने जा रहे हैं | जी हां उस पूर्वी दिल्ली की जहां से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के गौतम गंभीर सांसद हैं | कुछ दिन पहले तक तक तो हमे भी डाउट था शायद भारतीय जनता पार्टी इस बार पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर के स्थान पर किसी नये व्यक्ति को लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है | लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा और पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का दावा है पार्टी एक बार फिर से महान बल्लेबाज गौतम गंभीर को ही बैटिंग पिच पर उतारने जा रही है |

Advertisement

यह खबर पढकर गौतम विरोधियों को बड़ा और जोर का झटका लगना स्वभाविक है कि तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए गौतम एक बार फिर से पूर्वी दिल्ली से ही चुनावी जंग में कूदेगें | मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी नें गौतम गंभीर को हरी झंडी भी दे दी है और उन्होंने अपनी चुनावी रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है | सूत्रों का दावा है गौतम गंभीर एक नहीं दो नहीं बल्कि पार्टी द्वारा कराए गए सभी सर्वों में खरे उतरे हैं और सभी सम्भावित दावेदारों से उनके नम्बर कई गुना ज्यादा आंकें गए हैं |

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा हों या पूर्व सांसद महेश गिरी दावेदारी में उनके सामने कहीं नहीं टिक रहे | पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन सहित और भी कई कद्दावर नेताओं की नजर इस सीट पर लगी है | कांग्रेस के एक बड़े नेता की भी पाला बदल यहाँ से चुनाव लड़ने की चर्चा जोर पर चली थी लेकिन गौतम की बेदाग छवि और ईमानदारी उनके पक्ष में सबसे बड़ी स्क्रिप्ट मानी जा रही है | नमो एप के माध्यम से भी पार्टी नें जो जानकारी कार्यकर्ताओं से मांगी थी उसमें भी उनके दावे नें सभी को पछाड़ दिया है | अलबता कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं नें जरुर उनके आचरण की शिकायत पार्टी को की है लेकिन तमाम
सर्वों नें उनके गणित बिगाड़ दिए हैं | गौतम की चेरिटी छवि ,मासूम चेहरा और वचनबद्धता नें उनके दावे को पार्टी नेत्रत्व के सामने और मजबूती दी है |

भारतीय जनता पार्टी तमाम प्रयास करने के बावजूद पिछले एक दशक में अरविन्द केजरीवाल के कद का एक भी नेता दिल्ली में तैयार नहीं कर पाई है, माना जा रहा है पार्टी को गौतम गंभीर में ऐसी झलक दिखती है जो अरविन्द केजरीवाल को टक्कर दे सकते हैं | ना केवल दिल्ली अपितु देश भर के युवाओं के आइकोन बन चुके गौतम को पार्टी गभीरता से लेगी इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | भाजपा के लिए यह चुनाव गठ्बन्धन के चलते काफी अहम हो गया है लिहाजा पार्टी हर कदम फूंक फूंक कर रखना चाहेगी और किसी भी कीमत पर हल्का प्रत्याशी नहीं उतारना चाहेगी और शायद इसीलिए ही पार्टी तीन-तीन एजेंसियों से दावेदारों के जीत की सम्भावनाओं पर सर्वे कर रही है | सूत्रों का दावा है अन्य दावेदारों की तुलना में गौतम अस्सी -बीस के रेशों से सभी पर भारी पड़ रहे हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *