सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर गौरी खान ने तोड़ी चुप्पी..

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गौरी खान हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आई हैं। गौरी शो में अपनी बेस्ट फ्रेंड्स भावना पांडे और महीप कपूर के साथ पहुंचीं। इस दौरान चैट शो में करण जौहर ने गौरी से केस के बारे में इंडायरेक्टली बात करते हुए पूछा, “यह आर्यन के लिए बहुत ही मुश्किल रहा होगा और आप सब मजबूती से एक साथ खड़े रहे। एक मां के रूप में मैं तुम्हें समझ सकता हूं। हम सब एक ही फैमिली के मेंबर्स हैं और मैं भी उसी परिवार का एक सदस्य हूं। यह बिल्कुल आसान नहीं रहा होगा और गौरी आप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरी हैं। आपका क्या कहना है ऐसे मुश्किल सिचुएशन को संभालने को लेकर जब परिवार पर मुसीबत आती है?” इसके बाद गौरी पहली बार आर्यन खान की गिरफ्तारी पर बोलीं, “हम जिस दौर से गुजरे हैं, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन हम फैमिली के रूप में एक अच्छे स्पेस में हैं। सब हमें प्यार कर रहे हैं। हमारे सारे दोस्त और जिन लोगों को हम जानते भी नहीं, उन्होंने भी हमारा साथ दिया है। इतने सारे प्यार और मैसेजेस के लिए मैं खुद को ब्लेस्ड फील करती हूं। जिन लोगों ने हमारी मदद की है, मैं उन सभी की हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।” बता दें, आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अक्टूबर 2021 में मुंबई कोस्ट पर एक क्रूज शिप से ड्रग्स के सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आर्यन को 26 दिन की पुलिस कस्टडी में रखा गया, इस दौरान उन्हें आर्थर रोड जेल भी भेजा गया था। आर्यन के खिलाफ पुख्ता सबूत न मिलने के कारण उन्हें 28 अक्टूबर को बेल पर रिहा कर दिया गया। आर्यन खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वापसी की है। उन्होंने बहन सुहाना खान और भाई अबराम के साथ एक पिक्चर शेयर की थी। इसके अलावा उन्होंने अपने फोटोशूट की भी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। आर्यन खान ने अमेरिका में साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट से फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स और टेलीविजन की डिग्री हासिल की है। आर्यन ने अपनी स्कूलिंग यूनाइटेड किंगडम और मुंबई से की है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *