Home क्राइम राजस्थान गैंगवार में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली...

राजस्थान गैंगवार में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

0
208

राजस्थान की सबसे बड़ी गैंगवार के बाद आज सवेरे सीकर जिले मं गैंगस्टर राजू ठेहट को गोली मार दी गई। पांच लाख रुपए के इनामी गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के बाद राजस्थान में राजू ठेहट ही राजस्थान का सबसे बड़ा गैंगस्टर था। 2022 में ठेठ को पैरोल दी गई और आज उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहित गोदारा नाम के एक अपराधी ने हत्या की जिम्मेदारी ली। आनंदपाल और बलबीर बानूड़ा की हत्या का बदला लेने की बात करते हुए रोहित गोदारा ने लिखा, ‘मैं हत्या की जिम्मेदारी लेता हूं, बदला पूरा हो गया है।’ उसने फेसबुक पर लिखा, ‘आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद गिरोह के सदस्य लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में शामिल हो गए। दोनों गिरोह इस घटना में शामिल थे।’ गोदारा के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, रंगदारी समेत अन्य जघन्य अपराधों के 17 मामले दर्ज हैं। बता दें कि राजू पर करीब एक दर्जन राउंड फायर किए गए। उसके साथ एक और शख्स भी इस हमले में मारा गया।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया, ‘पिपराली रोड स्थित अपने घर के मुख्य द्वार पर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई।’ एसपी ने बताया कि घटना सुबह करीब सवा दस बजे हुई और आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीकर के पिपराली रोड़ पर स्थित घर पर हुई फायरिंग का मौके पर मौजूद नागौर निवासी एक व्यक्ति वीडियो बना रहा था। बदमाशों ने उसके भी गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। राज्य के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि फायरिंग की घटना का एक बदमाश ने वीडियो भी बनाया है। राजू की हत्या करने के बाद बदमाश अल्टो कार में फरार हुए हैं। सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे । मिश्रा ने बताया कि बदमाशों के हरियाणा और पंजाब सीमा की तरफ फरार होने की सूचना है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए गए हैँ। राज्य से सटे हरियाणा और पंजाब सीमा पर विशेष सुरक्षा की जा रही है। सभी थाना अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में रहने के आदेश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here