सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

बालों में गजरा,लाल साड़ी और गले में लहराता मंगलसूत्र, इस लड़की ने गुंडों को सरेआम चटाई धूल

3 मिनट पढ़ें

लाल साड़ी, बालों में गजरा और गले में लहराता मंगलसूत्र, इस लड़की ने गुंडों को सरेआम चटाई धूल- वीडियो देख भाईजान को जाएंगे भूल

इस लड़की ने बीच बाजार गुंड़ों की कुछ इस अंदाज में धुनाई की, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान. बॉलीवुड में तो कुछ ऐसा मिलना मुश्किल ही है.

अकसर सिनेमा में आपने देखा होगा कि एक हीरो होता है. जो अपनी हीरोइन को बचाने के लिए जान की बाजी लगा जाता है. कई गुंडों की एक साथ धुनाई कर देता है. लेकिन यूट्यूब पर एक ऐसा भी वीडियो मौजूद है, जिसमें सीन एकदम इसके उलट है. इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक लड़की अकेले गुंडों की धुनाई कर रही है. उसने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है. बालों में गजरा है और गले में मंगलसूत्र भी. फिर वह सरेआम बिना किसी बात की परवाह किए गुडों को हवा में घुमा रही है, और इधर-उधर फेंकती नजर आ रही है. इस वीडियो को यूट्यूबह पर अभी तक 62 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

‘गट्टा कुश्ती’

यह वीडियो नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘गट्टा कुश्ती’ का है. फिल्म का यह फाइटिंग वीडियो बहुत ही कमाल का है और ऐश्वर्या लक्ष्मी ने इस सीन को बखूबी अंजाम दिया है. जिस तरह से वह एक्शन सीन कर रही हैं वह बहुत ही कमाल है. इस तरह से सीन बहुत ही कम मौकों पर देखने को मिलते हैं.

इस वीडियो पर यूट्यूब पर खूब कमेंट आ रहे हैं. एक कमेंट आया है कि ऐश्वर्या लक्ष्मी ने इस सीन को शानदार तरीके से अंजाम दिया है और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग कमाल की है. एक कमेंट में कहा गया है कि इसके लिए एक्टर भी बधाई के पात्र हैं. ऐसे एक्टर खासकर कॉलीवुड में बहुत ज्यादा नहीं हैं जो एक्ट्रेस को इस तरह का रोल करने का मौका दें. एक शख्स ने लिखा है कि अन्य महिलाओं की तरह लड़ने के बजाय, वह असल में फाइटर की तरह फाइटिंग कर रही हैं. उनका सीन देखकर मजा ही आ गया.

‘तमिल’ फिल्म गट्टा कुश्ती को रवि तेजा और विष्णु विशाल ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी लीड रोल में हैं. फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *