सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Friends Colony Industrialists Association: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन ने किया भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

3 मिनट पढ़ें

Friends Colony Industrialists Association: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन ने किया भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन , शाहदरा द्वारा आज श्याम पैलेस, मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के निकट भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त करने वाले एसोसिएशन से जुड़े सम्मानित पदाधिकारियों के अभिनंदन एवं स्वागत हेतु एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल गुप्ता को मुख्य प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश, पंकज लूथरा को झिलमिल वार्ड के निगम पार्षद एवं चेयरमैन, उत्तर-पूर्वी ज़ोन, एमसीडी, तथा विनीत जैन को जिला प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, शाहदरा जिला बनाए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. अनिल गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जन सेवा, राष्ट्रसेवा एवं उद्योग जगत की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि वे समाज, व्यापार एवं उद्योग जगत के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। पंकज लूथरा ने कहा कि जनता द्वारा व्यक्त विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने झिलमिल वार्ड सहित पूरे क्षेत्र में स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं, नागरिक सेवाओं एवं विकास कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया। विनीत जैन ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सेवा का अवसर है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की विचारधारा, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उद्योग जगत की समस्याओं को प्रभावी रूप से समाज एवं सरकार के समक्ष रखने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। एसोसिएशन के प्रधान हरीश गर्ग ने कहा कि यह पूरे फ्रेंड्स कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ प्रदान की हैं। वहीं कोषाध्यक्ष दीपाराम चौधरी ने कहा कि यह सम्मान पूरे उद्योग जगत का सम्मान है और इससे समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में हरीश गर्ग, दीपाराम चौधरी, रोहित जिंदल, पारस चौधरी, अमित जैन, दिनेश राजपुरोहित, वीरेंद्र पटेल, राजीव अग्रवाल, रिंकू कुमार, पंकज जैन, राजेश जैन, प्रेरित जैन (टन्नू), अशोक शुक्ला , शिवकुमार लांबा , विनोद सरन एवं अरविंद अरोड़ा सहित अनेक प्रतिष्ठित उद्योगपतियों एवं एसोसिएशन सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की तथा राष्ट्र हित, समाजहित एवं उद्योग हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *