सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन नें आयोजित किया होली मिलन विनीत जैन

3 मिनट पढ़ें
विनीत जैन

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन नें आयोजित किया होली मिलन विनीत जैन

Advertisement

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन नें आयोजित किया होली मिलन विनीत जैन

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित “भव्य होली मिलन 2026” का आयोजन बुधवार को श्री श्याम पैलेस, शाहदरा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उद्योग, राजनीति, प्रशासन और मीडिया जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

आयोजन को क्षेत्रीय औद्योगिक एकता और संवाद का महत्वपूर्ण मंच माना गया। एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन उद्योग जगत को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रधान हरीश गर्ग ने कहा कि क्षेत्रीय उद्योगों की एकता समय की आवश्यकता है। महासचिव विनीत जैन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजनों को जारी रखने की बात कही। कोषाध्यक्ष दीपाराम चौधरी ने आयोजन की व्यवस्था में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

Advertisement

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “रंगों का उत्सव, उद्योग–मीडिया–राजनीति–प्रशासन का ऐतिहासिक महामिलन; समरसता, नेतृत्व और विकास का महापर्व” रही। आयोजन का उद्देश्य होली पर्व के सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ उद्योग और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करना था। समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद हर्ष मल्होत्रा, शाहदरा विधानसभा के विधायक संजय गोयल तथा झिलमिल वार्ड के पार्षद पंकज लूथरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अतिथियों ने क्षेत्रीय विकास, औद्योगिक प्रगति और प्रशासनिक सहयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग और शासन के बीच बेहतर समन्वय से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलती है।

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। उनकी सहभागिता को उद्योग और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद का संकेत माना गया। फ्रेंड्स कॉलोनी, झिलमिल, नॉर्थ शाहदरा तथा आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कई उद्यमियों ने इसे आपसी समन्वय और सामूहिक नेतृत्व को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।

आयोजन में स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के बीच अनौपचारिक चर्चा भी हुई, जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। अतिथियों का तिलक और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों को एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह, डायरी और वार्षिक कैलेंडर भेंट किए गए। अन्य आमंत्रित अतिथियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *