सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन एवं अन्य औद्योगिक संगठनों ने आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया : डॉ.अनिल गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
डॉ.अनिल गुप्ता

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन एवं अन्य औद्योगिक संगठनों ने आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया : डॉ.अनिल गुप्ता

Advertisement

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन एवं अन्य औद्योगिक संगठनों ने आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया : डॉ.अनिल गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुआ आतंकी हमला संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक घटना है। यह हमला हमारे देश की अखंडता, शांति और मानवता पर सीधा प्रहार है। इस हमले में जिन निर्दोष नागरिकों की जान गई, वे किसी प्रकार की दुश्मनी या संघर्ष का हिस्सा नहीं थे | यह सीधा-सीधा मानवता के विरुद्ध किया गया एक कायरतापूर्ण कृत्य है। दिल्ली के प्रमुख औद्योगिक संगठनों की ओर से हम सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहन शोक और संवेदना प्रकट करते हैं। हम शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

औद्योगिक संगठनों की ओर से दिल्ली मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, ईस्ट दिल्ली मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, झिलमिल फ्रेंड्स कॉलोनी सीईटीपी सोसाइटी, फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन पटपड़गंज एफ.आई.ई. उद्यमी संघ नें संयुक्त शोक-संदेश जारी किया | डॉ. अनिल गुप्ता,राकेश बंसल, विनीत जैन. नरेंद्र छाबड़ा. मनमोहन मेहरा. पी. डी. गुप्ता तथा हरीश गर्ग नें कहा यह घटना एक बार फिर यह स्पष्ट करती है कि आतंकवाद का कोई धर्म, जाति या सीमा नहीं होती — यह केवल निर्दोष जीवन को नष्ट करने का प्रयास है। इससे देश के हर नागरिक को यह एहसास होता है कि एकजुटता और सजगता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

Advertisement

हम भारत सरकार, सुरक्षा बलों और न्याय व्यवस्था से यह अपेक्षा करते हैं कि इस हमले के पीछे जिम्मेदार आतंकियों को शीघ्र न्याय के कठोरतम दंड दिए जाएँ, और साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाए जाएँ। हम सभी संगठन, उद्योग जगत की ओर से, यह विश्वास दिलाते हैं कि देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में हम अपनी पूरी भूमिका निभाएँगे। आतंकवाद के विरुद्ध हमारी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम समाज के सभी वर्गों से भी यह अपील करते हैं कि वे अफवाहों से बचें, संयम रखें और देशहित में शांति और एकता को प्राथमिकता दें। इस कठिन घड़ी में देश को हमारी एकजुटता और जिम्मेदारी की सबसे अधिक आवश्यकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *