जिला कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी : दिनेश कुमार
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के आह्वान पर जिला पटपड़गंज अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन गुजर भवन त्रिलोकपुरी में किया गया, इस बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने सभी को संबोधित किया जिला ऑब्जर्वर कमल अरोड़ा, निगम पार्षद नाजिया दानिश, पूर्व विधायक प्रत्याशी अमरदीप हास्तोरिया भी मौजूद रहे | इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों तथा पूर्व ब्लाक अध्यक्षों को पगड़ी बाँधकर एवं शाल पहनाकर स्वागत किया गया संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जो आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं उन पर विस्तृत चर्चा हुई बैठक में जिला पटपड़गंज के सभी सम्मानित पदाधिकारी व नेतागण उपस्थित रहे । जिले की बैठक में त्रिलोकपुरी विधानसभा के बाल्मिक शोभा यात्रा के नवनियुक्त अध्यक्ष साहिल बेनीवाल अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जिन्हें दिल्ली प्रदेश पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार , जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार, और पटपड़गंज जिले के ऑब्जर्वर कमल अरोड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी का पटका पहनकर इनका स्वागत किया |


