सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Salman Khan के गाने में संस्कृति के अपमान को लेकर भड़के पूर्व क्रिकेटर, बैन लगाने की मांग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘हमारे कल्चर का अपमान है…इसे बैन करें’, सलमान खान के गाने ‘येंतम्मा’ पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ‘किसी का भाई किसी की जान’ अजित कुमार की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘वीरम’ पर आधारित है. इस फिल्म में जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, रघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी मुख्य भूमिका हैं.

‘किसी का भाई किसी की जान’

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के हालिया रिलीज गाने ‘येंतम्मा’ को जहां लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. वहीं पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने ‘येंतम्मा’ की आलोचना की है. हाल के दिनों में रिलीज हुआ यह गाना सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाटी, राम चरण और पूजा हेगड़े पर फिल्माया गया है. इस गाने में सलमान खान, राम चरण और वेंकटेश पीली शर्ट और सफेद धोती में डांस करते हुए नजर आए हैं. विशाल ददलानी और पायल देव ने इस गाने को अपनी आवाज दी है, जबकि शब्बीर अहमद ने इसे लिखा है.

Advertisement

दरअसल, हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने इस गाने का वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें सलमान खान डांस कर रहे थे. इसके बाद लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, “यह अत्यधिक अनुचित है और हमारी दक्षिण भारतीय संस्कृति को अपमानित कर रहा है. यह एक लुंगी नहीं है, यह एक धोती है. एक शास्त्रीय वस्त्र जो एक घृणित तरीके से दिखाया जा रहा है”. इस पर कमेंट करते हुए एक अन्य शख्स ने कहा, “मंदिर के परिसर में जूते पहन कर… रेटिंग नहीं मिलनी चाहिए”.

इस पर लक्षण ने रिप्लाई किया, “आजकल लोग पैसे के लिए कुछ भी करते हैं. क्या वे नहीं जानते कि लुंगी और धोती में क्या अंतर होता है. यदि यह सेट भी है तो इसे मंदिर के रूप में दिखाया जा रहा है. फिल्म से जुड़े लोगों को यह समझना चाहिए कि मंदिर के परिसर में जूते नहीं होते. @CBFC_India से अपील करता हूं कि इसे बैन करने की सोचें”.

बता दें, फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ‘किसी का भाई किसी की जान’ अजित कुमार की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘वीरम’ पर आधारित है. इस फिल्म में जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, रघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी मुख्य भूमिका हैं. फिल्म इस ईद को थिएटर में रिलीज होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *