पूर्व मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन से मुलाकात की ला जॉइंट के फाउंडर राजिंदर पाल सिंह ने
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ला जॉइंट के फाउंडर राजिंदर पाल सिंह और और टीम ला जॉइंट की तरफ से मैनेजिंग हेड मोहम्मद फसी शहजाद सिद्दीकी अधिवक्ता गुरमीत सिंह गुरमीत सिंह आनंद अधिवक्ता सोना राजपूत ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन मेंटर लॉ जॉइंट से शिष्टाचार मुलाकात उनके घर पर की | जिसमें लॉ जॉइंट के बारे में राजिंदर पाल सिंह की तरफ से श्री बालाकृष्णन को बताया गया कि हम आने वाले वर्ष कितने वेबीनार करने वाले हैं और किस-किस टॉपिक्स पर करेंगे आगे बताते हैं की हम जल्दी ही यह जानकारी ला जॉइंट की वेबसाइट पर बताएंगे करेंगे जिसमें हम कानून के विद्यार्थियों को हर तरह की जानकारी देने की कोशिश करेंगे आगे श्री बालाकृष्णन ने सुझाव दिया की ला जॉइंट कानून के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप्स भी प्रदान करने के लिए सहायता करें आगे पूर्व मुख्य न्यायाधीश बताते हैं की ला जॉइंट कानून के विद्यार्थियों के लिए अच्छा कार्य कर रहा है और मैं हमेशा जब भी जरूरत होगी ला जॉइंट के साथ हूं आपको बता दें की माननीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश बालाकृष्णन उस जांच आयोग के अध्यक्ष हैं जो इस बात की जांच कर रहा है कि क्या सिख और बौद्ध धर्म के अलावा दूसरे धर्मों में जाने वाले दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा मिलना चाहिए या नहीं. जस्टिस बालाकृष्णन की मानें तो यह काम जल्दी ही पूरा हो सकता है. आयोग को अपना काम पूरा करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है |
आगे ला जॉइंट के फाउंडर बताते हैं की हमारे वेबीनार में विद्यार्थी और प्रोफेशनल काफी रुचि दिखा रहे हैं और हमारे वेबीनार में कई सीनियर एडवोकेट स्पीकर के तौर पर आए हैंu अंत में ला जॉइंट के फाउंडर और मोहम्मद फसी शहजाद सिद्दीकी अधिवक्ता गुरमीत सिंह गुरमीत सिंह आनंद अधिवक्ता सोना राजपूत ने ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश बालाकृष्णन से आशीर्वाद लिया और उनका सहयोग प्राप्त करने के लिए धन्यवाद दिया |


