सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट, विधानसभा के लिए कार्य सूची जारी, CM नीतीश सदन में रखेंगे प्रस्ताव

2 मिनट पढ़ें

12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट, विधानसभा के लिए कार्य सूची जारी, CM नीतीश सदन में रखेंगे प्रस्ताव

बिहार विधानसभा में 12 फरवरी को राज्यपाल का संयुक्त सदन में अभिभाषण होगा. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी.

बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में 12 फरवरी को एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है. इसके लिए विधानसभा के कार्य सूची जारी की गई है. सोमवार को सुबह 11 बजे बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा प्रारंभिक संबोधन होगा. इसके बाद 11:30 बजे राज्यपाल का संयुक्त सदन में अभिभाषण होगा. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद फिर से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष को हटाए जाने संबंधी संकल्प के प्रस्ताव को विचार के लिए रखा जाएगा. स्पीकर पर फैसले के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सदन में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत का प्रस्ताव सदन में रखेंगे.

हंगामेदार हो सकता है सत्र

बिहार में 28 जनवरी को बनी नई सरकार को 12 फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन विश्वास मत हासिल करना है. जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के पाला बदलने के कारण अचानक सत्ता गंवाने से आहत ‘महागठबंधन’ के नेता दावा कर रहे हैं कि आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी अभी भी विधानसभा अध्यक्ष हैं, ऐसे में सत्र हंगामेदार हो सकता है. वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि ‘खेला होगा’ इस बयान के बाद बिहार में सियासत अपने चरम पर है.

महागठबंधन के पास 114 सदस्य हैं

बता दें कि राजग को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की चार विधायकों वाली पार्टी और एक निर्दलीय का भी समर्थन हासिल है. 243 सदस्यों वाली विधानसभा में राजग के विधायकों की संख्या 128 है. वहीं, महागठबंधन के पास 114 सदस्य हैं, जिसमें आरजेडी के अलावा कांग्रेस और तीन वामपंथी दल शामिल हैं. महागठबंधन को बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए आठ विधायक कम हैं. इसके अलावा, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के पास एक विधायक है, हालांकि पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *