सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

दिल्ली में नाबालिग की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, शुरुआती जांच के बाद पुलिस का बड़ा खुलासा

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली

दिल्ली में नाबालिग की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, शुरुआती जांच के बाद पुलिस का बड़ा खुलासा

Delhi Murder Case: दिल्ली के संगम विहार के संडे बाजार रोड पर दो विरोधी गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई में एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. सभी आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस की अभी तक की जांच में यह पता चला है कि यह घटना शुक्रवार शाम छह बजे संगम विहार के संडे बाजार रोड पर दो प्रतिद्वंद्वी गैंग के बीच हुई हिंसक झड़प का नतीजा थी.

झड़प के दौरान एक किशोर को दूसरे गैंग के सदस्यों ने एक दर्जन से अधिक बार चाकू से गोद दिया था. इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि दूसरा नाबालिग घायल होने के बावजूद मौके से भागने में सफल रहा.

डीसीपी क्राइम राकेश पावरिया ने कहा, “जांच के दौरान यह पता चला कि हत्या इस्लाम और हरि किशन के नेतृत्व वाले दो स्थानीय गैंग के बीच प्रतिद्वंद्विता का परिणाम थी.” उन्होंने कहा कि पीड़ित एक स्थानीय अपराधी इस्लाम के सहयोगी थे, जो क्षेत्र में हत्या के प्रयास, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के कई मामलों में शामिल था. इस्लाम फिलहाल फरार है.

इस गैंग से है नाबालिग आरोपियों का लिंक 

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने शुक्रवार देर रात संगम विहार से पांच नाबालिगों को पकड़ा, जो कथित तौर पर हमले में शामिल थे. पावरिया ने बताया कि पकड़े गए नाबालिगों का संबंध हरि किशन नामक एक अन्य स्थानीय अपराधी गैंग से है, जो वर्तमान में हत्या के आरोप में जेल में बंद है. डीसीपी के मुताबिक गैंग इलाके में वर्चस्व की होड़ में लगे हुए हैं. डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से तीन चाकू बरामद किए गए हैं और आगे की जांच जारी है.

आठ बदमाशों ने इरफान पर बोला था हमला

हत्या के इस मामले में मृतक किशोर की पहचान इरफान (16) जबकि घायल नाबालिग लड़के की पहचान अल्फेज (16) के रूप में हुई है. ये दोनों संगम विहार इलाके के रहने वाले हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि करीब आठ बदमाशों ने इरफान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था. वे तब तक चाकू से उस पर वार करते रहे, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *