सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक रिलीज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल इस साल अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ में साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से सनी का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। दरअसल जी स्टूडियो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 2023 में रिलीज होने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स की झलक दिखाई गई। इस वीडियो में सबसे खास रहा गदर से सनी देओल का लुक। वीडियो में सनी देओल की एक बड़ी ही दमदार झलक दिखई गई है, इसमें वे फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। जी स्टूडियो ने जो 50 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, उसमें अजय देवगन की ‘मैदान’, सलमान खान की ‘भाईजान’, सोनू सूद की ‘फतेह’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘हड्डी’, आदि फिल्मों की झलक दिखाई जाती है। इस वीडियो में सनी यानी ‘गदर’ के तारा सिंह चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। ‘गदर 2’ से सनी की पहली झलक देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। उनका कहना है कि ये फिल्म सुपरहिट होगी।

फिल्म ‘गदर’ 22 साल पहले रिलीज हुई थी। उस वक्त इस फिल्म ने 250 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर 15 साल से काम चल रहा है। फिल्म जहां पर खत्म हुई थी, वहीं से आगे बढ़ेगी। ये सनी देओल  अमीषा पटेल और उनके बेटे जीत की कहानी होगी। फिल्म की कहानी को इंडिया पाकिस्तान एंगल से आगे बढ़ाया जाएगा। सनी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उनमें से एक ‘गदर’ भी है, ये सनी की सबसे बेहतरीन फिल्म थी। इस फिल्म का क्रेज ऐसा था कि दर्शकों के कहने पर थिएटर्स को 6 बजे से ही खोल दिया गया था। फिल्म के करीब 8 शो एक दिन में ही चलते थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *