Home दिल्ली-एनसीआर दिल्ली के ओखला फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के ओखला फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

0
185

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के ओखला इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्टरी में आज आग लग गई। दमकल विभाग ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अनुसार, विभाग को सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 21 गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया। अपराह्न तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग फैक्टरी की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी थी। इससे पहले कल शाम उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार की एक दुकान में अचानक विस्फोट हुआ था। घटना में एक 35 साल के युवक की मौत हो गई थी, जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट इमारत में पानी का पाइप फटने के बाद हुआ था। जिसकी वजह से एक ग्राउंड फ्लोर की छत नीचे गिर गई और सीढ़ी भी विस्फोट से प्रभावित हुई थी।

आपको बता दे की बीते एक जनवरी को दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में एक वृद्धाश्रम में आग लगी थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें दो महिलाएं शामिल रहीं। दमकल की पांच गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के अभियान में सहयोग देने वाली पुलिस ने बताया कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी। मृतकों की पहचान 86 वर्षीय कंचन अरोड़ा और 92 साल की कमल के रूप में की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here