सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दमकल की 10 मौके पर मौजूद

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रोहिणी सेक्टर तीन के गॉड ग्रेस बैंक्वेट हाल में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही समय में दो मंजिला बैंक्वेट हाल को पूरी तरह चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की दस गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर को बैंक्वेट हाल में अचानक आग लग गई। आग फैली तो पास रखा सिलेंडर फट गया और फिर आग काफी तेजी से फैलने लगी। इसके बाद दमकल विभाग की करीब दस गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल बैंक्वेट हाल से सभी गैस सिलेंडर को निकाल लिया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारी कूलिंग के काम में जुटे हुए हैं।

इसी महीने गांधी नगर मार्केट में भी लगी थी भीषण आग

हाल ही में गांधी नगर मार्केट में 5 अक्टूबर की शाम को तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। सूचना मिलते ही दमकल की 35 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची, गलियां संकरी होने की वजह से करीब तीन सौ मीटर पहले ही गाड़ियों को रोकना पड़ा। वहां से पाइप के जरिये इमारत तक 150 दमकलकर्मियों ने पानी पहुंचाया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Advertisement

दिल्ली सरकार की सतर्कता के वाबजूद हो रही है घटनाए

हालांकि दिल्ली सरकार राजधानी में आग से निपटने की घटनाओं को लेकर काफी सतर्कता दिखा रही है। दमकल विभाग ने शहर में 50 दुर्घटना संभावित जगहों की पहचान करके शहर में मोबाइल टेंडरों को स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए आंतरिक कमेटी का गठन किया गया है जो दिल्ली फायर सर्विस चीफ अधिकारी के नेतृत्व में काम करेगी। यह कमेटी राजधानी में ऐसी जगहों की पहचान करेगी जहां पर दमकल केंद्रों को स्थापित किया जाए। इसके अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी राजधानी में दमकलों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस समय राजधानी में दमकलों की संख्या 220 है जिसे कम से कम 350 रखने का लक्ष्य है। वहीं अग्निशमन विभाग के वर्तमान के 64 दमकल केंद्र को बढ़ाकर 80 तक करने की बात कही गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *