सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

दिल्ली के छात्र किंतन की संदेहास्पद मौत के 12 दिनों बाद FIR, मामलें की जांच शुरू

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली के छात्र किंतन की संदेहास्पद मौत के 12 दिनों बाद FIR, मामलें की जांच शुरू

सराय रोहिल्ला थाना पुलिस के मुताबिक 20 जनवरी को किंतन की मौत के बाद मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने की वजह से FIR नहीं दर्ज नहीं हो पाई थी.

दिल्ली रोहिल्ला थाना इलाके के शास्त्री नगर इलाके में रहने वाले 12 वर्षीय स्कूली छात्र किंतन की संदेहास्पद वजह से बीमार होने और फिर इलाज में लापरवाही के कारण हुई मौत के मामले में आखिरकर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. इससे किंतन के परिजनों को अब उनके बेटे को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है. सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है.

सराय रोहिल्ला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को किंतन की मौत के बाद मेडिकल बोर्ड का गठन कर 23 जनवरी को उसका पोस्टमार्टम कराया गया था. जिसकी रिपोर्ट न मिल पाने के कारण इस मामले में FIR नहीं दर्ज की जा सकी थी. 31 जनवरी, 2024 को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद आज इस मामले में FIR दर्ज की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किंतन की मौत की वजह उंसके बाएं घुटने पर किसी कुंद बल के प्रभाव से सेप्टिसेमिक शॉक उसकी मौत का कारण बनी. जिसे देखते हुए इस मामले में आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.

उत्पीड़न की घटना के बाद बिगड़ी थी किंतन तबीयत

बता दें कि शास्त्री नगर स्थित राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय में पढ़ने वाला किंतन ने 11 जनवरी को स्कूल से घर लौटने के बाद घुटने में दर्द की शिकायत करते हुए स्कूल के सीनियर छात्रों द्वारा हैरस किये जाने की शिकायत अपने परिजनों से की थी. जिसके बाद उसके पिता राहुल सारस्वत उसे इलाज के लिए दीपचंद बंधु अस्पताल लेकर गए थे जहां डॉक्टरों ने उसे दवा दी और ऑर्थो डिपॉर्टमेंट में रेफर कर दिया. चुकीं छुट्टी होने के कारण वे उसे वहां नहीं दिखा सके और अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बताये गए दवा किंतन को खिलाते रहे. इस बीच उन्होंने स्कूल प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेना तो दूर की बात है, उनके साथ सही तरह से व्यवहार भी नहीं किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *