सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आखिरकार मिल ही गया वो चाकू, जिससे साहिल ने ताबड़तोड़ वार कर ले ली किशोरी की जान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

शाहबाद डेरी में नाबालिग लड़की की हत्या में इस्तेमाल चाकू को दिल्ली पुलिस ने किया बरामद

आरोपी साहिल ने नाबालिग लड़की की हत्या से करीब 15 दिन पहले ही चाकू खरीद लिया था. बताया जा रहा है कि उसने वीकली मार्केट (Weekly Market) से चाकू खरीदा था. पुलिस को शक है कि आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले ही नाबालिग दोस्त की हत्या की साजिश रची थी, जिस तरह उसने चाकू खरीदा था.

शाहबाद डेरी इलाके में नाबालिग लड़की की हत्या में इस्तेमाल चाकू को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बरामद कर लिया है. आरोपी साहिल ने वारदात के बाद चाकू को अंधेरे में फेंक दिया था और दिल्ली से फरार हो गया था. आरोपी को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर से गिरफ्तारह किया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत ने आरोपी की पुलिस हिरासत तीन दिन बढ़ा दी है. आरोपी से पूछताछ के बाद अपराध में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है.

सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपी साहिल ने नाबालिग लड़की की हत्या से करीब 15 दिन पहले ही चाकू खरीद लिया था. बताया जा रहा है कि उसने वीकली मार्केट से चाकू खरीदा था. पुलिस को शक है कि आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले ही नाबालिग दोस्त की हत्या की साजिश रची थी, जिस तरह उसने चाकू खरीदा था.

रिठाला की झाड़ियों में फेंक दिया था चाकू

Advertisement

साहिल ने पिछले रविवार (28 मई) की शाम को शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू से गोदकर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी. साहिल को हत्या के अगले दिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया था. उसने अपराध के बाद चाकू कथित तौर पर रिठाला की झाड़ियों में फेंक दिया था.साहिल ने पूछताछ में बताया कि नाबालिग लड़की कई दिनों से उसे नजर अंदाज कर रही थी, जिससे वो भड़क गया था. इसलिए दिल्ली के शाहबाद डेरी में 16 साल की लड़की की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

साहिल के मोबाइल फोन से पुलिस जुटा रही सुबूत 

पुलिस को साहिल के फोन से साहिल और मृतक लड़की की इंस्टाग्राम चैट मिली है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. साहिल के इंस्टाग्राम के जरिए पुलिस यह भी पता कर रही है कि मृतक लड़की के अलावा साहिल और कितनी लड़कियों से चैट कर रहा था. इसके अलावा पुलिस ने साहिल के फोन की CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) भी निकाल ली है. CDR की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले साहिल ने किस किस से बात की थी. उन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा जिनसे साहिल ने हत्याकांड के दिन बात की थी.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *