Home देश दुनिया फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर बयान देने वाले फिल्मकार नादव लापिड ने...

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर बयान देने वाले फिल्मकार नादव लापिड ने मांगी माफी

0
183

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर बयान देकर इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड विवादों में फंस गए हैं। गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में अपनी स्पीच में नादव लापिड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को वल्गर कहा था, जिसके बाद फिल्मकार को आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं, अब नादव लापिड ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

सीएनएन-न्यूज 18 से की गई खास बातचीत के दौरान फिल्ममेकर नदाव लपिड ने अनजाने में किसी भी समुदाय को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है। फिल्ममेकर ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता था और मेरा उद्देश्य कभी भी लोगों के उन रिश्तेदारों का अपमान करने का नहीं था, जो इस दर्द से गुजरे हैं। अगर वह भी पिक्चर को इसी तरह से लेते हैं, तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं’। हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत के दौरान नदाव लपिड के माफी मांगने पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘मुझे इस चीज की कोई परवाह नहीं है कि उन्होंने क्या कहा है। मेरे लिए बात खत्म हो गई। सच में, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता वह क्या कहते हैं, क्या नहीं कहते हैं’।

नादव ने कहा कि उनका कमेंट सिर्फ उनका नहीं था बल्कि उनके साथी ज्यूरिस्ट के विचारों को भी रिप्रेजेंट करता था। बता दें कि लापिद ने सोमवार रात को ‘ द कश्मीर फाइल्स’ को ‘दुष्प्रचार करने वाली‘ और ‘भद्दी’ फिल्म बताया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। इजराइल के भारत में राजदूत ने भी लापिद के बयान की आलोचना की थी और कहा था कि उनको ऐसे बोलने पर शर्म आनी चाहिए। आपको बता दें कि फेस्टिवल में दिखाई गई 14 फिल्मों की इजरायली फिल्ममेकर ने तारीफ की, लेकिन 15वीं फिल्म यानी द कश्मीर फाइल्स को ‘वल्गर प्रोपेगेंडा’ बताते हुए फिल्ममेकर ने कहा कि इस फिल्म को प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में कलात्मक प्रतियोगिता में शामिल करना बिल्कुल ही अनुचित बताया था। नदाव लपिड के इस बयान की इजरायल की एंबेसी ने भी निंदा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here