सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

FIFA फाइनल में हार के बाद फूटा फ्रांस के लोगों का गुस्सा, पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके

2 मिनट पढ़ें

फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मैच में फ्रांस की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की। 2018 में चैंपियन बनने वाली फ्रांस की टीम के पास लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतकर ब्राजील के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका था, लेकिन फाइनल में यह टीम चूक गई और फ्रांस के फैंस टीम की इस हार को पचा नहीं पाए। अपनी राष्ट्रीय टीम की हार के बाद फ्रांस के फैंस हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर आए और जमकर हिंसा की। इस दौरान उग्र फैंस ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके और आतिशबाजी के जरिए भी पुलिसकर्मियों को परेशान किया। फ्रांस की राजधानी पेरिस सहित नाइस और ल्योन जैसे शहरों में जमकर हिंसा हुई।

फ्रांस में हुई हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में फ्रांस की हार से नाराज फैंस की भीड़ को हिंसा करते दिखा जा सकता है। पुलिस ने सभी इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन नाराज फैंस ने पुलिसकर्मियों पर ही पत्थर फेंके और पुलिसवालों के ऊपर जलते हुए पटाखे भी फेंके। विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस के मुकाबले को ध्यान में रखते हुए भर में लगभग 14,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। नाराज फैंस ने पुलिस पर झंडे, बोतलें और आतिशबाजी की। इसके बाद दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *