सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

FIFA: कतर में तीन दिन के अंदर दूसरे पत्रकार की मौत,जानें पूरा मामला

2 मिनट पढ़ें

कतर में फीफा विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, पिछले तीन दिनों के अंदर वहां से बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। तीन दिनों के अंदर दो पत्रकार की मौत हो चुकी है। मंगलवार को कतर के ही एक फोटो जर्नलिस्ट खालिद-अल-मिसलाम के मौत की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिद कतर के ही अल कास टीवी के लिए काम कर रहे थे।वहीं, इससे पहले शनिवार को अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाल के निधन की खबरें सामने आई थीं। ग्रांट ने समलैंगिक समुदाय के समर्थन में रेनबो शर्ट पहनी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और फिर कुछ दिनों बाद वाल के निधन की सूचना मिली थी।

हालांकि, खालिद की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने लिखा-फीफा विश्व कप को कवर करते समय अचानक खालिद का निधन हो गया। ट्वीट में कहा गया- हम ऊपर वाले की दया और उनके लिए क्षमा में विश्वास करते हैं और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।अल कास टीवी ने भी लाइव प्रसारण में खबर की पुष्टि की और कहा कि वे आगे के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बमुश्किल 48 घंटे पहले, अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाल की लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच को कवर करते समय अचानक गिरकर मौत की सूचना मिली थी।

ग्रांट वाल के भाई एरिक ने आरोप लगाया था कि कतर सरकार इस घटना में शामिल हो सकती है, जबकि ग्रांट की पत्नी और संक्रामक रोगों की विशेषज्ञ सेलीन गाउंडर ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह इस घटना के बारे में सुनकर चौंक गई थीं। ग्रांट वाल को समलैंगिक समुदाय के समर्थन में एक रेनबो शर्ट पहनने के लिए कतर में कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्होंने दावा किया था कि घटना के बारे में ट्वीट करने पर कतर के अधिकारियों द्वारा उनका फोन छीन लिया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *