सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

FIFA ने भारतीय फुटबॉल महासंघ का निलंबन हटाया, मिल सकती है अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

फीफा ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का निलंबन हटाने का फैसला किया और अक्टूबर में अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी करने के भारत के अधिकार की पुष्टि की। अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 11 से 30 अक्टूबर के बीच होना है। फीफा ने 17 अगस्‍त को तीसरी पार्टी के हस्‍तक्षेप के कारण एआईएफएफ को निलंबित किया था। सुप्रीम कोर्ट ने प्रफुल पटेल को हटाया और एआईएफएफ संचालित करने के लिए प्रशासकों की समिति नियुक्‍त की। एआईएफएफ को निलंबित करने के एक सप्‍ताह बाद फीफा ने भारतीय फुटबॉल जगत को बड़ी राहत दी है। एआईएफएफ के चुनाव फीफा परिषद के सदस्य प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में दिसंबर 2020 तक होने थे, लेकिन इसके संविधान में संशोधन पर गतिरोध के कारण इसमें देरी हुई। इसके बाद इसी महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत चुनाव कराने का आदेश दिया था और कहा था कि निर्वाचित समिति तीन महीने की अवधि के लिए एक अंतरिम निकाय होगी।

https://pbs.twimg.com/media/FbHMNA_VUAAGceu?format=jpg&name=small

Advertisement

सीओए ने चुनाव को अपने मुताबिक कराने का तय किया और इसमें कुछ पूर्व प्रमुख खिलाड़ियों से वोट कराने का फैसला लिया। इसे फीफा ने तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप माना। फीफा ने अपने बयान में कहा कि शासी निकाय को इस बात की पुष्टि मिलने के बाद निर्णय लिया गया था कि एआईएफएफ कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए स्थापित प्रशासकों की समिति के जनादेश को समाप्त कर दिया गया था। साथ ही, एआईएफएफ प्रशासन ने महासंघ के दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया था। फीफा ने कहा, “फीफा और एएफसी स्थिति की निगरानी करना जारी रखेंगे और समय पर चुनाव कराने में एआईएफएफ का समर्थन करेंगे।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *