सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

फैक्टरी में लगी भीषण आग, झुलसकर तीन लोगों की मौत, 3 अन्य घायल

2 मिनट पढ़ें

महाराष्ट्र : नागपुर जिले में फैक्टरी में लगी आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार सुबह एक फैक्टरी में लगी आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है.

आग में 3 कर्मचारियों की मौत

नागपुर में हिंगाना एमआईडीसी के सोनेगांव निपानी में कटारिया एग्रो प्रा. लिमिटेड कंपनी में आग लग गई. आग में 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कंपनी में आग लगने से 3 कर्मचारियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तत्काल नागपुर के कलेक्टर से इस संबंध में समन्वय करने को कहा है और अब आग पर काबू पा लिया गया है.

इस घटना में 3 मजदूर घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देवेंद्र फडणवीस ने यह भी निर्देश दिया है कि इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत उचित और बेहतर इलाज मिले. हालांकि, कलेक्टर मुंबई में बैठक कर रहे हैं, लेकिन लगातार समन्वय कर रहे हैं. तहसीलदार तुरंत मौके पर पहुंच रहे हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *