सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

‘पठान’ की सफलता से गौरवान्वित पिता की तरह महसूस कर रहा हूं: शाहरुख

3 मिनट पढ़ें

अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘पठान’ की जबरदस्त सफलता से उन्हें वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा एक पिता अपने बच्चे की तारीफ पर महसूस करता है। बुधवार को रिलीज हुई ‘पठान’ ने अब तक दुनियाभर में 313 करोड़ रुपये की कमाई की है। एक प्रशंसक के इस सवाल के जवाब में कि वह उन्हें मिल रहे प्यार को कैसे देखते हैं, शाहरुख ने कहा, ‘‘एक पिता अपने बच्चे की तारीफ होने से जो महसूस करता है, वैसा ही मुझे इस फिल्म की सफलता से महसूस हो रहा है।’’ एक अन्य प्रशंसक ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के बारे में बात की तो शाहरुख ने कहा कि उन्हें फिल्म की कमाई के बारे में चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भाई नंबर फोन के होते हैं… हम तो खुशी गिनते हैं।’’

फिल्म की रिलीज से पहले, 57 वर्षीय अभिनेता शाहरुख ने आर्यन खान, सुहाना और अबराम सहित अपने परिवार के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। एक प्रशंसक ने उनसे फिल्म के बारे में उनके छोटे बेटे की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा तो शाहरुख ने कहा, ‘‘पता नहीं कैसे, लेकिन उसने कहा कि पापा यह सब कर्म है। इसलिए मैं इस पर विश्वास करता हूं।’’ एक प्रशंसक ने प्रेस से रूबरू हुए बिना एक सफल फिल्म देने के लिए उनकी प्रशंसा की। इस पर अभिनेता ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ‘‘मैंने सोचा शेर इंटरव्यू नहीं करते तो इस बार मैं भी नहीं करूंगा!!! बस जंगल में आकर देख लो।’’ सत्र के दौरान, शाहरुख ने निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को ‘‘पठान’’ के पीछे मुख्य वास्तुकार होने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों ने उनके निर्देशों का पालन किया।’’

फिल्म में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अपने सह-अभिनेताओं कपाड़िया और राणा की प्रशंसा करते हुए, सुपरस्टार ने कहा कि उनके साथ काम करना प्यारा अनुभव था। कई प्रशंसकों ने उनसे सलमान खान के साथ उनके स्क्रीन पर फिर से साथकाम करने के बारे में पूछा। शाहरुख और सलमान दोनों ने एक साथ ‘‘करण अर्जुन’’, ‘‘कुछ कुछ होता है’’, ‘‘हम तुम्हारे हैं सनम’’, ‘‘ट्यूबलाइट’’ और ‘‘जीरो’’ जैसी फिल्मों में काम किया है। शाहरुख ने सलमान को सर्वकालिक महान व्यक्ति बताया। शाहरुख ने कहा, ‘‘सलमान भाई… वो क्या कहते हैं आज कल… युवा लोग….हां…जीओएटी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *