
Fatehpuri Chowk Firing: पुरानी दिल्ली में दो गुटों के झगड़े में चली गोली, 20 साल का युवक घायल
नई दिल्ली, 26 नवंबर। चांदनी चौक के फतेहपुरी चौक पर बुधवार रात करीब सवा दस बजे लड़कों के दो समूह आपस में उलझ गए।
बहस बढ़ते ही वहां एक गोली चली, जो 20 वर्षीय अमान के पैर के अंगूठे में जा लगी।
इसके बाद पुलिस को PCR पर फायरिंग की खबर दी गई। टीम मौके पर पहुंची और घायल को लोक नायक अस्पताल पहुंचाया।

नॉर्थ जिले की डीसीपी निहारिका भट्ट के अनुसार घटना लाहौरी गेट थाना क्षेत्र की है और झड़प में एक ही राउंड चला था।
फिलहाल पुलिस फायर करने वाले शख्स और झगड़े की वजह तलाश रही है। इसके लिए कैमरों की रिकॉर्डिंग और लोगों के बयान खंगाले जा रहे हैं।





आपकी राय