सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Faridabad LPG Blast: फरीदाबाद में LPG सिलेंडर फटने से घर की छत गिरी, 2 महिलाएं और 2 बच्चे घायल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Faridabad LPG Blast: फरीदाबाद में LPG सिलेंडर फटने से घर की छत गिरी, 2 महिलाएं और 2 बच्चे घायल

फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में सोमवार रात एक घर में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रसोई में खाना बनाते समय हुई। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत भी गिर गई, जिससे घर के अंदर रहने वाले लोग मलबे के नीचे दब गए। घायलों को तुरंत आसपास के लोगों ने बाहर निकालकर बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दो साल के बच्चे दवांग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जवाहर कॉलोनी में रोहित नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराये पर रहता है। मकान मालिक राजीव ने बताया कि सोमवार की रात रोहित की पत्नी पारुल (33) रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा कि मकान की दोनों कमरों की छतें गिर चुकी थीं।

छत गिरने के कारण पारुल (33), नेहा (30), अनीता (2) और दवांग (2) मलबे के नीचे दब गए। पड़ोसियों और घरवालों की मदद से सभी को तुरंत बाहर निकाला गया और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे दवांग की हालत नाजुक है और उसकी निगरानी जारी है।

Advertisement

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि सिलेंडर फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि सिलेंडर की फिटिंग या रख-रखाव में गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन पूरी जानकारी रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी। पुलिस ने मकान मालिक और परिवार से बयान भी लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने फरीदाबाद में गैस सिलेंडरों की सुरक्षा और रखरखाव के महत्व को उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि घर में एलपीजी सिलेंडर का नियमित निरीक्षण और सही तरीके से रखरखाव अत्यंत जरूरी है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की चूक को गंभीरता से लें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *