सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Farhan Akhtar ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, शबाना आजमी ने तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक, अपने ‘बेटू’ के लिए लिखा ये खास मैसेज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Farhan Akhtar ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, शबाना आजमी ने तस्वीर शेयर कर दिखाई झलक, अपने ‘बेटू’ के लिए लिखा ये खास मैसेज

फरहान अख्तर आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं एक्टर ने अपने परिवार संग बर्थडे का जश्न मनाया. इसकी तस्वीर शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

फरहान अख्तर के लिए 9 जनवरी यानी आज का दिन बेहद खास है. दरअसल वे आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. फरहान अख्तर ने अपने इस स्पेशल दिन का जश्न परिवार के साथ मनाया. वहीं शबाना आजमी ने फरहान के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाते हुए सोशल मीडिया पर अब प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है साथ ही अपने ‘बेटू’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं.

शबाना आजमी ने फरहान अख्तर के बर्थडे बैश की तस्वीर की शेयर

फरहान अख्तर ने परिवार संग अपना इंटीमेट बर्थडे सेलिब्रेशन किया. वहीं शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी झलक शेयर की है. शबाना आजमी ने फरहान अख्तर के जन्मदिन समारोह की एक तस्वीर पोस्ट की. फोटो में जोया अख्तर, जावेद अख्तर, शिबानी दांडेकर, अनुषा दांडेकर और कईं और लोग नजर आ रहे हैं. फरहान की मां हनी ईरानी भी पार्टी में नजर आईं. इस दौरान सभी ने स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज दिया. फोटो शेयर करते हुए शबाना आजमी ने लिखा, “सालगिरह मुबारक बेटू फरहान अख्तर. जीते रहो खुश रहो बहुत सारा प्यार.”

कैसा है शबाना आजमी का फरहान अख्तर संग रिश्ता?

Advertisement

बता दें कि पिछले साल की शुरुआत में, फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने जावेद अख्तर और उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी के बच्चों फरहान अख्तर और जोया के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि उनका उनके साथ दोस्ताना रिश्ता है और यह उनकी मां की वजह से है.

वेटरन एक्ट्रेस ने कहा था, “हम बहुत मिलनसार हैं. उनके साथ मेरा दोस्ती और विश्वास का बहुत अच्छा रिश्ता है. मैं फरहान और जोया को बहुत अहमियत देती हूं और मुझे लगता है कि वे भी मुझे महत्व देते हैं. मुझे लगता है कि इसका बहुत सारा क्रेडिट उनकी मां हनी (ईरानी) को जाता है. मुझे कहना होगा कि वह बहुत उदार थी. अगर उसने तय कर लिया होता कि बच्चे मुझसे दोस्ती नहीं करेंगे, तो वे मुझसे दोस्ती नहीं कर पाते.”

शबाना आजमी वर्क फ्रंट

शबाना आजमी ने अपने करियर में कईं शानदार फिल्में की हैं. एक्ट्रेस को आखिरी बार धर्मेंद्र, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ हिट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था. इस फिल्म में उनका धर्मेंद्र संग किस सीन काफी सुर्खियों में रहा था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *