सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

‘जय श्री राम’ आदिपुरुष का नया गाना सुन फैन्स भी हुए मंत्रमुग्ध, बोले- रोंगटे खड़े हो गए

3 मिनट पढ़ें

जोश से भरा है आदिपुरुष का नया गाना ‘जय श्री राम’, लिरिक्स सुन फैन्स भी हुए मंत्रमुग्ध, बोले- रोंगटे खड़े हो गए

आदिपुरुष फिल्म का पहला गाना ‘जय श्री राम’ रिलीज कर दिया गया. गाने के बोल इतने दमदार हैं कि इसे सुन फैन्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं. बता दें, आदिपुरुष में सैफ अली खान, सनी सिंह, प्रभास और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं.

‘जय श्री राम’

आदिपुरुष फिल्म के गीत ‘जय श्री राम’ ने न केवल देश बल्कि दुनियाभर में अपना परचम फहराया है. हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में इस बहुप्रतीक्षित टीज़र को रिलीज़ करने के बाद प्रशंसकों को इसके पूर्ण संस्करण का बेसब्री से इंतजार था. प्रसिद्ध जोड़ी अजय-अतुल द्वारा रचित और मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए इस गाने के वैभवशाली बोल प्रभु श्री राम की शक्ति को एक शानदार श्रद्धांजलि देता है. न केवल मनोरंजक दृश्यों के माध्यम से, बल्कि इस गाने को एक शानदार अनुभव के माध्यम से वैभवशाली तरीके से लॉन्च किया गया.

आप को बता दें कि संगीतकार अजय-अतुल की जोड़ी ने 30 से अधिक म्यूजिशियंस के साथ इस गाने पर प्रदर्शन दिया. नासिक के ढोल से लेकर ‘जय श्री राम’ के नारों तक, अपनी तरह में ही एक अनोखा लॉन्च था. जिसने वास्तव में सभी के रोंगटे खड़े कर दिए. ओम राउत द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित, आदिपुरुष एक भव्य फिल्म है जो प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे सहित कई और प्रतिभाशाली कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं. अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुन, लुभावने दृश्यों और प्रभावशाली कहानी के साथ ‘जय श्री राम’ एक गाने से बढ़कर है. यह एक मनोरम गीत है जो दुनिया भर के दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ेगी, जो प्रभु श्री राम के नाम का आह्वान करने की ताकत और महत्व का प्रतीक है.

16 जून 2023 को विश्व स्तर पर होगी रिलीज़

राघव के वास्तविक सार और महिमा को प्रदर्शित करते हुए, ‘जय श्री राम’ निश्चित रूप से श्रोताओं को उनकी दिव्य शक्ति से आश्चर्यचकित कर देगा. अपनी आकर्षक ऊर्जा, ऊंचे स्वर और आत्मा को झकझोर देने वाली यह रचना एक सांस्कृतिक तथ्य के साथ लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है. आदिपुरुष, ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर, यू वी क्रिएशन के प्रमोद और वामसी द्वारा निर्मित है और 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *